लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: महागठबंधन में संकट, पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ेंगे पप्पू यादव, 4 अप्रैल को करेंगे नामांकन, मुश्किल में राजद प्रत्याशी बीमा भारती

By एस पी सिन्हा | Updated: March 29, 2024 17:50 IST

Bihar LS polls 2024: पप्पू यादव ने कहा कि उनका सपना बिहार के सभी 40 सीट पर कांग्रेस का झंडा बुलंद करना है और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते देखना है।

Open in App
ठळक मुद्देयदि इन लोगों की बात नहीं मानी तो मुझे आत्महत्या करना होगा। पप्पू यादव को पूर्णिया से ही लड़ाने की मांग को लेकर उनके समर्थक नारेबाजी करने लगे। महागठबंधन से पप्पू का टिकट काटे जाने से समर्थक नाराज हैं।

Bihar LS polls 2024: बिहार में लोकसभा की सीटों को लेकर महागठबंधन में मामला सुलझने के बाद पूर्णिया लोकसभा सीट राजद के खाते में आने के बाद पूर्व सांसद पप्पू यादव यहां से कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए अड़ गए हैं। उन्होंने पूर्णिया से 4 अप्रैल को नामांकन करने का ऐलान करते हुए कहा कि वह कांग्रेस के सिंबल पर ही यहां से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, यह सीट बंटवारे में पूर्णिया राजद के खाते में गई है। पप्पू यादव ने साफ कर दिया है कि वह पूर्णिया छोड़कर नहीं जाएंगे और यहीं से चुनाव लड़ेंगे। पूर्णिया के लोगों के बिना जिन्दा तो नहीं रह सकते हैं। यदि इन लोगों की बात नहीं मानी तो मुझे आत्महत्या करना होगा। पप्पू यादव ने कहा कि उनका सपना बिहार के सभी 40 सीट पर कांग्रेस का झंडा बुलंद करना है और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते देखना है।

बता दें कि पप्पू यादव को पूर्णिया से ही लड़ाने की मांग को लेकर उनके समर्थक नारेबाजी करने लगे। कुछ समर्थक उनकी गाड़ी के सामने लेट गए और नारे लगाए। समर्थक, पूर्णिया का सांसद कैसा हो पप्पू यादव जैसा हो और साथ दिया है, साथ दो के नारे लगा रहे थे। महागठबंधन से पप्पू का टिकट काटे जाने से समर्थक नाराज हैं।

इसके बाद पप्पू यादव ने कहा कि सीमांचल में कांग्रेस के झंडा को स्थापित करना मेरा पहला कर्तव्य है। कांग्रेस के झंडा से ना मुझे कोई अलग कर सकता है और ना ही मैं अलग होऊंगा। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की तरफ से पप्पू यादव के इस फैसले को लेकर नाराजगी जाहिर की गई है। कांग्रेस का कहना है कि बिहार में कहीं भी कोई फ्रेंडली फाइट नहीं होगी।

वहीं, पूर्णिया सीट को लेकर महागठबंधन में चल रही खींचतान पर जदयू ने तंज कसा है। पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा गया है कि बिहार में इंडी गठबंधन का कैंपेन थीम.. 'पप्पू' को पास कराएंगे पप्पू.. 'पप्पू' को पीएम बनाएंगे पप्पू। बता दें कि लालू यादव ने जदयू छोड़कर आईं विधायक बीमा भारती को यहां से प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में अगर पप्पू यादव चुनाव मैदान में उतरते हैं तो राजद और कांग्रेस के बीच दोस्ताना संघर्ष होना तय माना जा रहा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024पप्पू यादवआरजेडीBJPकांग्रेसलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर