लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: एनडीए और राजद प्रत्याशियों में टक्कर, जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद सीट पर 19 अप्रैल को मतदान, जानिए समीकरण

By एस पी सिन्हा | Updated: March 28, 2024 17:38 IST

Bihar LS polls 2024: पहले चरण में चार लोकसभा सीटों जमुई, नवादा, गया एवं औरंगाबाद सीट पर गुरुवार को नामांकन की गहमागहमी रही। 30 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

Open in App
ठळक मुद्देपांच सीटों पर दूसरे चरण का नामांकन आज से शुरू हो गया।नामांकन की अंतिम तिथि चार अप्रैल है।पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी।

Bihar LS polls 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। पहले चरण के नामांकन के आज अंतिम दिन एनडीए और राजद के प्रत्याशियों ने चारों सीटों गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद में नामांकन किया। इसके साथ ही पांच सीटों पर दूसरे चरण का नामांकन आज से शुरू हो गया। इसमें नामांकन की अंतिम तिथि चार अप्रैल है। पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। आठ अप्रैल नाम वापसी की अंतिम तिथि है। मतदान 26 अप्रैल को होगा। लेकिन अभी तक इस सीट को लेकर महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार तय नहीं हो पाए हैं।

वहीं, एनडीए की ओर से पूर्णिया सीट के लिए जदयू उम्मीदवार संतोष कुशवाहा ने आज नामांकन दाखिल कर दिया। दूसरे चरण में किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर एवं बांका संसदीय क्षेत्र में चुनाव होना है। पहले चरण में चार लोकसभा सीटों जमुई, नवादा, गया एवं औरंगाबाद सीट पर गुरुवार को नामांकन की गहमागहमी रही। 30 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

दो अप्रैल नाम वापसी की आखरी तिथि है। इसबीच एनडीए उम्मीदवारों के नामांकन में गठबंधन की एकजुटता दिखाने के लिए सभी घटक दलों ने एक साथ बड़ा संदेश दिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सभी 40 सीटों पर बिहार में जीत हासिल करना हमारा लक्ष्य है। अब पहले चरण की सीटों पर चुनाव प्रचार भी शुरू हो जाएगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि एनडीए को बड़ी जीत मिलेगी। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए को बिहार में सभी 40 सीटों पर जीत मिलेगी। लोकसभा चुनाव के लिए हम पहले से तैयार हैं। आज गया में जीतन राम मांझी, नवादा में विवेक ठाकुर और जमुई में उनकी पार्टी लोजपा (रा) के उम्मीदवार नामांकन किया।

वहीं जदयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा महागठबंधन में एकजुटता नहीं है। एनडीए को 40 सीटों पर जीत मिलनी तय है। जबकि पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए की पहले से तैयारी है। कहीं कोई कठिनाई नहीं होगी। सभी 40 सीटों पर हमारे घटक दलों के उम्मीदवार बड़ी जीत हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिहार और देश की जनता की अटूट आस्था है। अब केवल औपचारिकता बची है। परिणाम हमारे एनडीए के पक्ष में आएगा। वहीं विरोधी दलों के महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि जब आज तक उनके बीच सीटों का बंटवारा ही नहीं हुआ है तो परिणाम क्या होगा, यह समझने की चीज है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावबिहारपटनाजेडीयूBJPजीतन राम मांझीआरजेडीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल