लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: बिहार कांग्रेस में प्रत्याशी को लेकर मंथन जारी, अखिलेश सिंह और मीरा कुमार के बेटे को मिलेगा टिकट, इनपर खेला जाएगा दांव

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2024 16:03 IST

Bihar LS polls 2024 congress list: मुजफ्फरपुर से विधायक विजेंद्र चौधरी और महाराजगंज से बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह के नाम की चर्चा भी की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसमस्तीपुर सीट से पूर्व आईपीएस वीके रवि और अशोक राम दावेदार बताए जा रहे हैं।दो सीटों में एक सीट पर नया चेहरा मैदान में नजर आ सकता है। पटना साहिब सीट पर मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत और राजकुमार राजन के नाम की चर्चा तेज है।

Bihar LS polls 2024 congress list: बिहार में महागठबंधन की ओर से कांग्रेस को दिए गए 9 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन का दौर जारी है। संभावना जताई जा रही है कि एक दो दिनों में कांग्रेस के द्वारा इन सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाए। कांग्रेस के जिम्मे कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, समस्तीपुर, सासाराम, पटना साहिब, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर और महराजगंज सीटें मिली हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के तरफ से किशनगंज से वर्तमान सांसद मोहम्मद जावेद, भागलपुर से विधायक अजीत शर्मा,कटिहार से तारिक अनवर और पटना साहिब सीट पर मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत और राजकुमार राजन के नाम की चर्चा तेज है। वहीं समस्तीपुर सीट से पूर्व आईपीएस वीके रवि और अशोक राम दावेदार बताए जा रहे हैं।

इसके आलावा मुजफ्फरपुर से विधायक विजेंद्र चौधरी और महाराजगंज से बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह के नाम की चर्चा भी की जा रही है। इसके अलावा बाकी के दो सीटों में एक सीट पर नया चेहरा मैदान में नजर आ सकता है। हालांकि, नाम पर अंतिम मुहर केंद्रीय नेतृत्व को भी लगाना है।

लेकिन इनमें कुछ लोगों का टिकट लगभग तय माना जा रहा है। बता दें कि, पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भी कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। पार्टी को एक सीट किशनगंज में जीत हासिल हुई थी। वहीं, राजद ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था और किसी भी सीट पर बहुमत हासिल नहीं हो पाया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावबिहारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर