लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: सारण के दो अधिकारी राजद और रोहिणी आचार्य के पक्ष में कर रहे काम!, भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा- कार्रवाई हो

By एस पी सिन्हा | Updated: April 9, 2024 15:13 IST

Bihar LS polls 2024: राजद के प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं की धमकी के बाद दो अप्रैल को क्षेत्र भ्रमण के दौरान रोहिणी आचार्य को 21 स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे दोनों अधिकारी राजद के पक्ष में काम कर रहे हैं।रोहिणी आचार्य न तो कोई जनप्रतिनिधि हैं।आधिकारिक तौर पर उम्मीदवार ही घोषित किया गया है।

Bihar LS polls 2024: बिहार में भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर दो सरकारी अधिकारियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। भाजपा का आरोप है कि सारण के दो अधिकारी राजद और उसके प्रत्याशी के पक्ष में काम कर रहे हैं। आरोप है कि सोनपुर के एसडीपीओ और एसडीएम सुरक्षा बलों की तैनाती में पक्षपात कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त, बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और सारण के जिला निर्वाची पदाधिकारी से इसकी शिकायत की है। आरोप लगाया गया है कि उक्त दोनों अधिकारी राजद के पक्ष में काम कर रहे हैं।

राजद के प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं की धमकी के बाद दो अप्रैल को क्षेत्र भ्रमण के दौरान रोहिणी आचार्य को 21 स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। रोहिणी आचार्य न तो कोई जनप्रतिनिधि हैं और न ही सारण लोकसभा सीट से आधिकारिक तौर पर उन्हें उम्मीदवार ही घोषित किया गया है।

प्रदेश भाजपा के न्यायिक मामले और चुनाव आयोग संपर्क विभाग के प्रमुख और उप प्रमुख ने यह शिकायत दर्ज कराई है और चुनाव आयोग से पक्षपात करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य सारण से उम्मीदवार के रूप में रोड शो और जनसभाएं कर रही हैं। हालांकि राजद की तरफ से उनकी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावसरनलालू प्रसाद यादवबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos