लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: मां और पूर्व सीएम राबड़ी देवी के सुरक्षा कर्मियों का इस्तेमाल कर रही हैं रोहिणी आचार्य, लालू यादव की बेटी के खिलाफ भाजपा ने की आयोग से शिकायत

By एस पी सिन्हा | Updated: April 6, 2024 14:42 IST

Bihar LS polls 2024: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि लालू प्रसाद के परिवार से और क्या अपेक्षा की जा सकती है?

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा चुनाव आयोग से रोहिणी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।लालू प्रसाद के परिवार का ही मतलब है गुंडाराज स्थापित करना। भ्रष्टाचार स्थापित करना, लूट खसोट स्थापित करना और कानून को तोड़ना ही लालू परिवार की पहचान है।

Bihar LS polls 2024: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटी रोहिणी आचार्य के खिलाफ बिहार भाजपा इकाई ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। भाजपा ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि रोहिणी आचार्य अपनी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सुरक्षा कर्मियों का इस्तेमाल कर रही हैं, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। वह अपनी मां के सुरक्षा कवर और एस्कॉर्ट का दुरुपयोग करते हुए पाई गई हैं। रोहिणी आचार्य अपने क्षेत्र में लगातार रोड शो कर रही हैं। इसका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा चुनाव आयोग से रोहिणी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि लालू प्रसाद के परिवार से और क्या अपेक्षा की जा सकती है? लालू प्रसाद के परिवार का ही मतलब है गुंडाराज स्थापित करना। भ्रष्टाचार स्थापित करना, लूट खसोट स्थापित करना और कानून को तोड़ना ही लालू परिवार की पहचान है। कानून तोड़कर आगे बढ़ना ये लालू परिवार का असली परिचय है।

लालू परिवार का मतलब ही है लूट खसोट और गुंडाराज। उन्होंने कहा कि लालू परिवार से और क्या उम्मीद की जा सकती है। कानून तोड़ने में वे शुरू से माहिर हैं। रोहिणी अपनी मां राबड़ी देवी के सुरक्षा में तैनात जवानों को अपने साथ लेकर चुनाव अभियान में जा रही हैं, जो पूरी तरह से गलत है। यह खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की गई है। चुनाव आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग को इसपर एक्शन लेने चाहिए। दरअसल, राजद ने लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को सारण संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। रोहिणी ने सारण से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है और लगातार लोगों से मुलाकात कर रही हैं।

इस दौरान रोहिणी लगातार सारण में रोड शो कर रही हैं। इस दौरान वह अपनी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा में तैनात जवानों को साथ लेकर क्षेत्र में घूम रही हैं। ऐसे में भाजपा ने आरोप लगाया है कि रोहिणी आचार्य की मां राबड़ी देवी को सरकार ने जो सुरक्षा मुहैया कराई है, उसका वह गलत इस्तेमाल कर रही हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लालू प्रसाद यादवBJPबिहार लोकसभा चुनाव २०२४आरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों