लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: अल्पसंख्यक बहुल सीटों से क्यों बनाई दूरी!, बिहार में असदुद्दीन ओवैसी किसका खेल करेंगे खराब, 9 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 2, 2024 15:56 IST

Bihar LS polls 2024: अररिया में करीब 42 प्रतिशत अल्पसंख्यक मतदाताओं के बावजूद एआईएमआईएम ने यहां प्रत्याशी नहीं दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देकटिहार, पूर्णिया दो ऐसी सीटें रही जहां अल्पसंख्यक मतदाताओं की तादाद 40 फीसदी से ज्यादा मानी जाती है। अररिया में पूर्व सांसद तसलीमुद्दीन के बड़े पुत्र सरफराज आलम का टिकट काटकर लालू ने उनके छोटे भाई शाहनवाज को उम्मीदवार बना दिया।सरफराज नाराज हुए और उन्हें उम्मीद थी कि शायद एआईएमआईएम से उन्हें अररिया से उम्मीदवार बनाया जायगा।

Bihar LS polls 2024: बिहार में अल्पसंख्यक बहुल सीमांचल में केवल एक सीट किशनगंज में एआईएमआईएम के द्वारा चुनाव लडने के बाद अचानक से अन्य 9 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला सबको चौंका रहा है। उल्लेखनीय है कि सीमांचल के जिन इलाकों में चुनाव संपन्न हुआ है, उसमें कटिहार, पूर्णिया दो ऐसी सीटें रही जहां अल्पसंख्यक मतदाताओं की तादाद 40 फीसदी से ज्यादा मानी जाती है। इसी तरह अररिया में करीब 42 प्रतिशत अल्पसंख्यक मतदाताओं के बावजूद एआईएमआईएम ने यहां प्रत्याशी नहीं दिया। 

कटिहार में तो एआईएमआईएम ने आदिल हसन को प्रत्याशी तक घोषित कर दिया था, लेकिन नामांकन से चंद घंटों पूर्व पार्टी का फैसला आया कि यहां से वह चुनाव नहीं लड़ेगी। इसी तरह अररिया में पूर्व सांसद तसलीमुद्दीन के बड़े पुत्र सरफराज आलम का टिकट काटकर लालू ने उनके छोटे भाई शाहनवाज को उम्मीदवार बना दिया।

इससे सरफराज नाराज हुए और उन्हें उम्मीद थी कि शायद एआईएमआईएम से उन्हें अररिया से उम्मीदवार बनाया जायगा। लेकिन ओवैसी की पार्टी ने अररिया से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया। इसके बाद अचानक से शिवहर, गोपालगंज, पाटलिपुत्र, महाराजगंज, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, जहानाबाद, काराकाट, वाल्मीकिनगर और मोतिहारी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी उतारने के निर्णय से सभी अचंभित हैं।

असदुद्दीन ओवैसी के द्वारा शिवहर से राजपूत प्रत्याशी देना सियासी तौर पर एक खास रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। शिवहर से राणा रणजीत सिंह को एआईएमआईएम उम्मीदवार बनाने से लवली आनंद को नुकसान हो सकता है तो यह राजद के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। यहां मुख्य मुकाबला जदयू की लवली आनंद और राजद की रितु जायसवाल के बीच है।

लवली आनंद राजपूत जाति से आती हैं। ऐसे में यहां राजपूत जाति से आने वाले राणा रणजीत सिंह को अपना प्रत्याशी बनाए जाने से कहा जा रहा है कि ओवैसी ने जानबूझकर ऐसा किया है ताकि राजपूत वोटों में बंटवारा हो जाए। अगरा राजपूत वोट बंटता है तो यह लवली आनंद के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

यहां अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या महज 16 प्रतिशत है। ऐसे में अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि शेष जिन सीटों से एआईएमआईएम किसे उम्मीदवार बनाती है। असदुद्दीन ओवैसी बिहार में किसका खेल खराब करेंगे?

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024ऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनअसदुद्दीन ओवैसीबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?