लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Elections 2024: लिख लीजिए..., 4 जून को पीएम मोदी जा रहे, लालू यादव बोले- इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 28, 2024 12:30 IST

Bihar Lok Sabha Elections 2024:  बिहार में हमारा गठबंधन जीत हासिल करने जा रहा है। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें इस बात का प्रमाण हैं कि परिवर्तन की हवा चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Lok Sabha Elections 2024: लालू प्रसाद लगातार भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला कर रहे हैं। Bihar Lok Sabha Elections 2024: पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के 'नुक्कड़ नाटक' से बिहार को क्या लाभ होगा। Bihar Lok Sabha Elections 2024: नीतीश कुमार के अनुरोध के बावजूद विशेष दर्जा व पटना विवि को केंद्रीय दर्जा देने में केंद्र विफल रहा।

Bihar Lok Sabha Elections 2024:लोकसभा चुनाव 2024 को पक्ष और विपक्ष में आरोप का दौर जारी है। रिजल्ट 4 जून को आ रहा है। बिहार 7 चरण में मतदान हो रहा है और 6 फेस का मतदान हो गया और अंतिम चरण 1 जून को है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है। लालू प्रसाद यादव ने पटना में कहा कि हमें जल्द ही नतीजे पता चल जाएंगे। पीएम मोदी अब चले जाएंगे। एनडीए की सरकार जाएगी और इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी। पीएम मोदी कह रहे हैं कि वह जैविक नहीं हैं, वह एक 'अवतार' हैं। बिहार में हमारा गठबंधन जीत हासिल करने जा रहा है। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें इस बात का प्रमाण हैं कि परिवर्तन की हवा चल रही है।

लालू प्रसाद लगातार भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला कर रहे हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के 'नुक्कड़ नाटक' से बिहार को क्या लाभ होगा। लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री मोदी को राज्य की बंद पड़ी चीनी मिल को खुलवाने के लिए 2014 में किए गए वादे की याद दिलाई और कहा कि नीतीश कुमार के अनुरोध के बावजूद विशेष दर्जा व पटना विवि को केंद्रीय दर्जा देने में केंद्र विफल रहा।

उन्होंने कहा," बिहार के लोग बुड़बक (मूर्ख) नहीं हैं। राज्य के लोग अच्छे से जानते हैं कि भले ही 2019 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को राज्य की 40 लोकसभा सीट में से 39 सीट मिलीं लेकिन राजग के यहां लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद गुजरात को निवेश और अन्य विकास कार्यों के लिए प्राथमिकता दी गई।"

उन्होंने यह भी आरोप लगाया, ‘‘नरेन्द्र मोदी और उनका दल संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है और आरक्षण को भी खत्म करना चाहते हैं। यह इस तथ्य से साबित होता है कि दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली पिछली भाजपा सरकार ने संविधान की समीक्षा के लिए एक आयोग का गठन किया था।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लालू प्रसाद यादवनरेंद्र मोदीबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?