लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Election: 'दलित-पिछड़ा' इनकी आंख निकाल लेंगे', बीजेपी पर बरसे लालू यादव

By धीरज मिश्रा | Updated: April 15, 2024 12:52 IST

Bihar Lok Sabha Election: देश में लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा चुनाव नजदीक है। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान होना है। इधर, मतदाताओं को लुभाने के लिए तमाम राजनीतिक पार्टियों के द्वारा चुनावी सभा आयोजित की जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी पर बोले लालू यादव, लोकसभा का चुनाव हार रहे हैंलालू ने कहा, इनके नेता संविधान बदलने की बात कर रहे हैंसंविधान बदलने का मतलब लोकतंत्र को बदलना है

Bihar Lok Sabha Election: देश में लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा चुनाव नजदीक है। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान होना है। इधर, मतदाताओं को लुभाने के लिए तमाम राजनीतिक पार्टियों के द्वारा चुनावी सभा आयोजित की जा रही हैं। बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। सत्ता और विपक्ष के नेता बिहार में डेरा डाले हुए हैं। चूंकि, लोकसभा का चुनाव है तो आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी बीच बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी सुप्रोमो लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया है।

उन्होंने कहा कि इनके नेता कह रहे हैं कि अब की बार 400 पार। ये लोग झूठ बोलने का काम कर रहे हैं। यह लोग चुनाव हार रहे हैं, इसलिए इन लोगों को मनोबल गिरा हुआ है। इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। लालू ने आगे कहा कि इनके नेता कह रहे हैं कि संविधान बदल देंगे। कैसे बदल देंगे, यह संविधान डॉ. बीआर अंबेडकर ने बनाया है। लालू ने बीजेपी को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जो भी संविधान को बदलने की कोशिश करेगा, देश के गरीब, दलित और पिछड़े उसकी आंखें निकाल लेंगे।

उन्होंने कहा कि देश में तानाशाही लाने के लिए और संविधान बदलने का मतलब लोकतंत्र को बदलना है। लालू ने कहा कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी को याद रखना चाहिए कि इससे पहले मोहन भागवत ने आरक्षण की समीक्षा करने की बात की थी। तब देश की जनता ने उनके इरादे का जवाब दिया।

मालूम हो कि बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और 16 सीटों पर जेडीयू के उम्मीदवार मैदान में हैं। पांच सीटों पर चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, 2 सीटों पर अन्य दल हैं। वहीं, इंडी गठबंधन ने सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी