लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानमंडल बजटः जमकर तू-तू-मैं-मैं?, अध्यक्ष नंद किशोर यादव से भिड़े राजद विधायक ललित यादव, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: March 10, 2025 14:29 IST

Bihar Legislature Budget:राजद विधायक और विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव में जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई। ललित यादव ने विधानसभा अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाया। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रश्नकाल के दौरान अध्यक्ष सीरियल नंबर से विधायकों का सवाल पूछने के लिए नाम ले रहे थे। ललित यादव सदन में पहुंचे और अध्यक्ष से सवाल पूछे जाने की मांग करने लगे।राजद विधायक ललित यादव का नाम लिया तो वो सदन में मौजूद नहीं थे।

पटनाः बिहार विधानमंडल के बजट के सोमवार को सातवें दिन विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही  विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने प्रश्नकाल की शुरुआत की। लेकिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्य खड़े हो गए। भाकपा-माले विधायक अपनी बात कहना चाहते थे। इसपर विधानसभा ने कहा कि प्रश्नकाल बाधित न करें। समय पर अपनी बात कहिएगा। इसके बाद सदन में प्रश्नकाल की शुरुआत हुई। इसी बीच सदन में राजद विधायक ललित यादव और विधानसभा अध्यक्ष से भिड़ गए। राजद विधायक और विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव में जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई। ललित यादव ने विधानसभा अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाया। 

दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान अध्यक्ष सीरियल नंबर से विधायकों का सवाल पूछने के लिए नाम ले रहे थे। वहीं जब विधानसभा अध्यक्ष ने राजद विधायक ललित यादव का नाम लिया तो वो सदन में मौजूद नहीं थे। जिसके बाद अध्यक्ष आगे बढ़ गए और अगले विधायक ने सवाल पूछा। जिसके बाद ललित यादव सदन में पहुंचे और अध्यक्ष से सवाल पूछे जाने की मांग करने लगे।

जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमने आपको नाम लिया था आप सदन में मौजूद नहीं थे, अब हम पीछे नहीं जाएंगे। जिस पर राजद विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष पर पक्षपात करने का आरोप लगा दिया। जिससे अध्यक्ष भड़क गए फिर दोनों को बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुआ। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आप हमारे कमरे में आइए हम आपको पूरी वीडियो दिखाएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष के मना करने के बाद भी राजद विधायक हंगामा कर रहे थे। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने राजद विधायक को सीमा रहकर बोलने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बैठिए आप ये तरीका नहीं है। उन्होंने कहा कि सदन नियम से चलेगा आपके हिसाब से नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि सदन नियमावली से चलेगा आपके मर्जी से नहीं चलेगा।

बता दें प्रश्नकाल में पहला सवाल विधायक अजय सिंह का था। उन्होंने केंद्रीय कर्मियों की भांति राज्यकर्मियों को ग्रुप इंश्योरेंस, ग्रेच्युटी व अन्य सुविधा देने की मांग की। इसपर प्रभारी मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने जवाब दिया। इसके बाद विधायक अजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने जो उत्तर दिया है की राज्य कर्मियों के वेतन भत्ते केंद्रीय कर्मियों के समरूप देने के लिए सरकार नीतिगत रूप से बढ़ नहीं है। मैं इस जवाब को चुनौती देता हूं।

मैं सरकार से जानना चाहता हूं, क्या बिहार सरकार और राज्य कर्मियों के प्रतिनिधियों के बीच समझौता हुआ जिसमें तय हुआ था कि केंद्र के अनुसार ग्रुप इंश्योरेंस और ग्रेच्युटी देय होगा। मैं जानना चाहता हूं कि अपनी साख बचाने के लिए राज्य सरकार राज्य कर्मियों को ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख से 25 लाख रुपए करने पर विचार रखती है?

उधर, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दलों ने विधानसभा के बाहर सरकार को घेरने की कोशिश की। भाकपा- माले के सदस्यों ने सदन के बाहर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और पूरी मजबूती से अपनी बात सरकार के समझ रखने की कोशिश की।

भाकपा- माले के सदस्यों ने हाथों में पोस्टर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में सदन के बाहर नारेबाजी की। उनकी मांग थी कि 2013 के कानून के मुताबिक पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए, बटाईदारों को केसीसी के साथ साथ तमाम तरह की सुविधाएं दी जाएं, एमएसपी पर किसानों की फसल खरीदी जाए और सभी सड़क परियोजनाओं में बाजार रेट का चार गुणा मुआवजा सरकार दे।

टॅग्स :Bihar Legislative AssemblyबिहारपटनाPatnaBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम