लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषदः अवधेश नारायण सिंह ने कार्यकारी सभापति का पदभार ग्रहण किया, देवेश चंद्र ठाकुर, विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव रहे मौजूद

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2024 15:54 IST

Bihar Legislative Council: पूर्व सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के लोकसभा चुनाव में सीतामढ़ी से विजयी होने के कारण उन्होंने सभापति पद से इस्तीफा दे दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यकारी सभापति के रूप में अवधेश नारायण सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है। अवधेश नारायण सिंह तीन बार के एमएलसी हैं। 75 वर्षीय अवधेश नारायण सिंह लम्बा राजनीतिक अनुभव रखते हैं।

पटनाः बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति का पदभार अवधेश नारायण सिंह ने शुक्रवार को ग्रहण कर लिया। अवधेश नारायण सिंह गया स्नातक क्षेत्र से विधान पार्षद हैं। इससे पहले भी वह विधान परिषद के कार्यकारी सभापति रह चुके हैं। एक बार फिर से उनको यह जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर विधान परिषद के पूर्व सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, नीतीश मंत्रिमंडल के सदस्य विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पूर्व सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के लोकसभा चुनाव में सीतामढ़ी से विजयी होने के कारण उन्होंने सभापति पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसी कारण अब कार्यकारी सभापति के रूप में अवधेश नारायण सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है। अवधेश नारायण सिंह तीन बार के एमएलसी हैं। वे नीतीश सरकार में अप्रैल 2008 से नवंबर 2010 तक श्रम संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल 75 वर्षीय अवधेश नारायण सिंह लम्बा राजनीतिक अनुभव रखते हैं।

पिछले चार दशकों से ज्यादा समय में वे राजनीति में सक्रिय हैं। वहीं अवधेश नारायण सिंह को कार्यकारी सभापति बनाए जाने के बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया है। उनके परिवार के कई सदस्य भी इस दौरान मौजूद रहे। साथ ही निकटस्थ लोगों ने उन्हें कार्यकारी सभापति बनाए जाने बधाई दी। बिहार विधान मंडल के अगले सत्र में अवधेश नारायण सिंह अब अपनी नई भूमिका में दिखेंगे।

 

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी