लाइव न्यूज़ :

Bihar Legislative Assembly: भाजपा ने सरकार से पूछा- बिहार में शराब कहां से बरामद हो रही है?, मंत्री ने माना शराब अवैध कमाई का जरिया

By एस पी सिन्हा | Updated: March 21, 2023 15:21 IST

Bihar Legislative Assembly: मंत्री सुनील कुमार ने सदन में माना कि शराबबंदी एक चनौतीपूर्ण काम है। बाहर से शराब राज्य के भीतर नहीं आए, इसकी व्यवस्था की गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे भाजपा विधायक ने शराब पीकर मरने वालों के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग सरकार से की।बिहार में शराबबंदी है तो इतनी शराब कहां से मिल रही है?सीमा क्षेत्रों में शराब को रोकने के लिए हर तरह की व्यवस्था की गई हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा में आज भाजपा ने सरकार से पूछा कि शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद बिहार में शराब कहां से बरामद हो रही है? इसपर विभागीय मंत्री सुनील कुमार ने सदन में माना कि शराबबंदी एक चनौतीपूर्ण काम है। बाहर से शराब राज्य के भीतर नहीं आए, इसकी व्यवस्था की गई है। सदन में मंत्री ने माना बिहार में शराब अवैध कमाई का जरिया है।

दरअसल, भाजपा विधायक संजय सरावगी ने सरकार से सवाल पूछा कि शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद बिहार में शराब कहां से बरामद हो रही है और लोगों की मौत हो रही है। संजय सरावगी ने सदन में सरकार से सवाल पूछा कि बिहार में शराबबंदी के बाद शराब से कितनी मौतें हुईं हैं? इसके साथ ही भाजपा विधायक ने शराब पीकर मरने वालों के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग सरकार से की।

भाजपा विधायक ने कहा कि बिहार में शराबबंदी के बाद से अबतक पांच लाख लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूरे बिहार में शराब खुलेआम बिक रही है। उन्होंने कहा कि मंत्री ने खुद माना है कि बिहार में भारी मात्रा में शराब की बरामदगी हो रही है। उन्होंने पूछा कि जब बिहार में शराबबंदी है तो इतनी शराब कहां से मिल रही है?

वहीं, भाजपा विधायक के सवाल का जवाब देते हुए मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने सदन को बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून दोनों सदनों की सर्वसम्मति से पारित किया गया था। शराबबंदी को ठीक ढंग से लागू करना एक चुनौती का काम है। राज्य की सीमा से जितने भी लगे हुए दूसरे राज्य है, सब खुला बॉर्डर है। ऐसे में उन सीमा क्षेत्रों में शराब को रोकने के लिए हर तरह की व्यवस्था की गई हैं।

वहीं जहरीली शराब से हुई मौतों पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि जो भी मौते हुई हैं, उनका शराबबंदी से कोई लेना देना नहीं है क्योंकि शराब अवैध कमाई का एक जरिया है। इस दौरान उन्होंने शराब से हुई मौतों को लेकर दूसरे राज्यों के आंकड़े से बिहार की तुलना की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को सीधे मुआवजा देने का प्रावधान शरबाबंदी कानून में नहीं है। मंत्री ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून के तहत 749410 लोग गिरफ्तार हुए हैं।

टॅग्स :बिहारपटनाBJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप