लाइव न्यूज़ :

बिहार: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को बताया बेशर्म, कहा-आंखों में धूल झोंकने का कर रहे हैं प्रयास

By एस पी सिन्हा | Updated: March 12, 2023 17:53 IST

मामले में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष घड़ियाली आंसू बहा कर लालू परिवार को झांसा देने की कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार, पहले आरोप लगाया, जांच एजेंसियों को सबूत दिया और अब रुई से छाती पिट कर लालू-तेजस्वी की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ललन सिंह को बेशर्म बताया है और कहा है कि वे लोगों के आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे है। सिन्हा ने आगे कहा है कि बिहार की जनता अब यही पुकार रही है कि यहां से गुंडाराज और भ्रस्टाचार खत्म करो।

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को बेशर्म करार दिया है। उन्होंने कहा है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेशर्मी की हद है। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि आपने ही 2008 में अपने नेता (अब स्व.) शरद यादव के साथ लालू प्रसाद के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा तत्कालीन पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के साथ जांच एजेंसियों को भी सौंपी थी। ऐसे में अब कार्रवाई हो रही है तो आपको बेचैनी क्यों हो रही हैं?

जांच एजेंसियों के कार्रवाई पर क्या बोले विजय सिन्हा

विजय सिन्हा ने कहा कि लालू परिवार के यहां छापेमारी में 600 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा, ईडी की तलाशी में 1 करोड़ रुपए की बिना हिसाब-किताब की नकदी, 1900 अमेरिकी डॉलर सहित दूसरी विदेशी मुद्रा, 540 ग्राम सोने की ईंट, डेढ़ किलोग्राम से ज्यादा सोने के आभूषण कौन सी सदाचार की कमाई है? 

इस पर बोलते हुए विजय सिन्हा ने आगे कहा है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष घड़ियाली आंसू बहा कर लालू परिवार को झांसा देने की कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार, पहले आरोप लगाया, जांच एजेंसियों को सबूत दिया और अब रुई से छाती पिट कर लालू-तेजस्वी की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रहे हैं।  पलटीमार राजनीति का यह सबसे घटिया नमूना है। 

क्या है पूरा मामला

मामले में आगे बोलते हुए विजय सिन्हा ने कहा है कि बिहारी जन जन की यही पुकार गुंडाराज भ्रस्टाचार खत्म करो। दरअसल, ललन सिंह ने वर्ष 2008 में रेलवे में लालू यादव के रेलमंत्री रहते भ्रष्टाचार होने की बातें की थी। 

यहां तक कि बाद के वर्षों में भी ललन सिंह कई बार इसे लेकर लालू परिवार पर आरोप लगाते रहे हैं। उनके कई पुराने वीडियो वायरल हैं जिसमें ललन सिंह कई प्रकार के आरोप लालू परिवार पर लगा रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरूपयोग होने का आरोप लगाया है। ऐसे में इसी को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने ललन सिंह को बेशर्म कहा है। 

टॅग्स :बिहारजेडीयूLalan Singhलालू प्रसाद यादवप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील