लाइव न्यूज़ :

सबसे बड़े कॉर्पोरेट घोटाले पर अमित शाह चुप्पी साधे हुए हैं, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा- यदि साहस है तो अपने पालतू तोतों को लगाइए, जांच कराइए...

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2023 16:16 IST

अमित शाह जी, आप देश से भ्रष्टाचार समाप्त करने का दंभ भरते हैं तो देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट घोटाले पर मौन धारण क्यों किये हुए हैं? यदि साहस है तो अपने पालतू तोतों को लगाइए, जांच कराइए और दोषी को दंड दीजिये। आपकी ज़िम्मेवारी थी लेकिन आप मौन हैं..!

Open in App
ठळक मुद्देदेश की जनता द्वारा निवेश की गई गाढ़ी कमाई पर संज्ञान लिया और जांच का आदेश दिया।अमित शाह ने रविवार को नवादा में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश और तेजस्वी पर जोरदार हमला बोला था। नीतीश-तेजस्वी की सरकार को बिहार के लोगों की चिंता नहीं है और उन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया है।

पटनाः जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने एक बार फिर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे बड़े कॉर्पोरेट घोटाले पर अमित शाह चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि भाजपा हमेशा भ्रष्टचार समाप्त करने की बात करती है, लेकिन इस मामले में आखिर चुप्पी क्यों साधे हुए है? 

ललन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “अमित शाह जी, आप देश से भ्रष्टाचार समाप्त करने का दंभ भरते हैं तो देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट घोटाले पर मौन धारण क्यों किये हुए हैं? यदि साहस है तो अपने पालतू तोतों को लगाइए, जांच कराइए और दोषी को दंड दीजिये। आपकी ज़िम्मेवारी थी लेकिन आप मौन हैं..!

इस देश की न्यायपालिका को प्रणाम करता हूं, जिसने देश की जनता द्वारा निवेश की गई गाढ़ी कमाई पर संज्ञान लिया और जांच का आदेश दिया। हां, आपके पालतू तोतों को समय भी नहीं है। वे तो आपके विरोधियों को लपेटने में व्यस्त हैं, आपके नजदीकियों के पास फटकने की उनमें हिम्मत कहां है..!

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को नवादा में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश और तेजस्वी पर जोरदार हमला बोला था। बिहार में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा को लेकर अमित शाह ने कहा था कि नीतीश-तेजस्वी की सरकार को बिहार के लोगों की चिंता नहीं है और उन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया है।

शाह ने कहा था कि हिंसा को लेकर गवर्नर से बात करने पर ललन बाबू नाराज हो गए। अमित शाह के इस बयान के बाद ललन सिंह गृह मंत्री पर लगातार हमले बोल रहे हैं। सोमवार को भी ललन सिंह ने कहा था कि भाजपा हताशा में आ गई है और बौखलाहट में है।

टॅग्स :बिहारपटनाRajiv Ranjan Singhअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर