लाइव न्यूज़ :

सीएम जनता को देखें या आपकी मौज मस्ती को, JDU अध्यक्ष ने कहा- शराबबंदी से पत्रकार समेत कई नाराज हैं, भाजपा हुई हमलावर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2022 07:39 IST

जदयू अध्यक्ष ने यह भी स्वीकार किया कि भाजपा के साथ संबंधों ने पहले जदयू को मंहगाई जैसे मुद्दों पर बोलने से रोका। उन्होंने कहा, हम देख सकते हैं कि उज्ज्वला योजना क्या बुरा हाल हुआ।

Open in App
ठळक मुद्दे लखीसराय जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए ललन ने कहा, शराबबंदी से मीडिया के लोग नाराज हैं।जयदू के आरोपों पर भाजपा ने पूछा कि क्या अब तक वे जदयू की खबरें शराब बांट कर छपवाते थे?

पटनाः बिहार में सत्ताधारी जदयू के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मंगलवार को कहा कि राज्य में शराबबंदी के कारण पत्रकार सहित बहुत से लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ हैं। लखीसराय जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए ललन ने कहा, ‘‘मीडिया के बहुत लोग मुख्यमंत्री के खिलाफ हैं क्योंकि उन्हें शराब नहीं मिल रही। मुख्यमंत्री जनता को देखें या आपकी मौज मस्ती को।'' बकौल राजीव रंजन,  महिलाओं की मांग पर मुख्यमंत्री ने शराब बंद की। इससे सड़क पर होने वाली घरेलू हिंसा, दुर्घनाएं रुकी हैं।

इस दौरान जदयू अध्यक्ष ने यह भी स्वीकार किया कि भाजपा के साथ संबंधों ने पहले जदयू को मंहगाई जैसे मुद्दों पर बोलने से रोका। उन्होंने कहा, ‘‘हम देख सकते हैं कि उज्ज्वला योजना क्या बुरा हाल हुआ। मुफ्त एलपीजी कनेक्शन व्यर्थ है जब आपको हर रिफिल पर 1100 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। लेकिन हमारे मुंह बंद कर दिए गए थे।’’

भाजपा प्रवक्ता ने जदयू पर किया पलटवार

इस पर राज्य भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा, ‘‘जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बताएं की मीडिया पर आरोप के उनके क्या आधार हैं। क्या अब तक वे जदयू की खबरें शराब बांट कर छपवाते थे। जदयू के जिन नेताओं की खबरें छपती है क्या वे शराब बाटते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, बताएं कि जदयू के कितने नेता शराब पीते हैं, शराब बांटते हैं और शराब माफिया के संपर्की या संरक्षक हैं।’’ आनंद ने कहा कि बिहार भाजपा ललन सिंह के मीडिया को बदनाम करने वाले, अपमानित करने वाले बयान की घोर निंदा करती है। 

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूRajeev Ranjan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप