लाइव न्यूज़ :

बिहार: कुढ़नी में शराब बांटने का ट्वीट किये जाने पर उलझे जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा, हो रहे हैं ट्रोल

By एस पी सिन्हा | Updated: December 3, 2022 17:31 IST

जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वो कुढ़नी उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए कथिततौर से शराब बांट रही है। इस संबंध में कुशवाहा ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसके कारण वो ट्रोल हो रहे हैं। दरअसर कुशवाहा द्वारा ट्वीट किया गया वीडियो यूपी का है और काफी पुराना बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कुढ़नी उपचुनाव को लेकर भाजपा पर लगाया सनसनीखेज आरोप कुशवाहा ने ट्वीट करके आरोप लगाया कि भाजपा शराब के जरिये वोट खरीदने का प्रयास कर रही है कुशवाहा ने वीडियो इसका साझा किया है, जिसे काफी पुराना और बिहार का न होकर यूपी का बताया जा रहा है

पटना: बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में आज चुनावी प्रचार के अंतिम दिन जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने शराब बांटते एक वीडियो जारी करके सियासी हलके में सनसनी फैला दी। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें सरेआम शराब बांटी जा रही थी। कुशवाहा ने इस वीडियो के साथ लिखा- "कुढ़नी विधानसभा चुनाव क्षेत्र में भाजपा का ज़मीनी अभियान। "दारू लो-वोट दो"। देश बदल रहा है।" वीडियो में कुछ लोग भाजपा का टोपी और पट्टा लगाए दिख रहे हैं और वीडियो में शराब बांटी जा रही है।

उपेंद्र कुशवाहा ने दारू बांटने का वीडियो कथिततौर से कुढ़नी का बताया है। साथ ही आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में शराब बांटकर वोट लेने की कोशिश कर रही है। हालांकि उपेन्द्र कुशवाहा शराब वाला वीडियो ट्वीट कर खुद फंसते दिख रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि उपेंद्र कुशवाहा के इस वीडियो से उनकी ही सरकार की फजीहत हो गई।

दरअसल उपेंद्र कुशवाहा ने जिस वीडियो को कुढ़नी उपचुनाव का बताते हुए ट्विट किया है, वह सालों पुराना वीडियो है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश में हुए चुनाव का है और लगभग पांच साल पहले वायरल हुआ था। कुशवाहा के ट्वीट के बाद यूजर्स उनका मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि यह वीडियो पांच साल पुराना है।

इसके अलावा सवाल यह उठाया जा रहा है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार ये दावा कर रहे हैं कि शराब पर उन्होंने नकेल कस दिया है। जबकि उपेंद्र कुशवाहा के वीडियो में दिख रहा है कि सैकड़ों लोगों के बीच खुलेआम शराब की बोतल से पैग बनाकर दिया जा रहा है। यानि पुलिस और सरकार का कोई खौफ नहीं। 

ट्विटर पर एक यूजर ने उपेंद्र कुशवाहा को जवाब दिया- महोदय, मतलब बिहार मे शासन व प्रशासन पूरी तरह से फेल है अब तो नैतिकता के आधार पर माननीय मुख्यमंत्री जी कों इस्तीफा दें देनी चाहिए या फिर पूर्णतः शराब कों चालू कर देनी चाहिए। एक और यूजर ने लिखा कि जब सरकार में खुद हैं तो कर क्या रहे हैं?

ट्विटर पर लखीसराय नाम से एक जवाब है, जिसमें लिखा गया है... फिर प्रशासन क्या कर रहा है? बिहार में तो पूर्ण शराबबंदी है.. फिर दारू कैसे बांटा जा रहा है ? उधर भाजपा नेताओं ने उपेंद्र कुशवाहा और जदयू पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि जदयू के नेताओं को ये पता चल गया है कि कुढ़नी में करारी हार होने जा रही है। ऐसे में फर्जी वीडियो को ट्विट कर लोगों के बीच अफवाह फैलाने की कोशिश की जा रही है।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहाजेडीयूउपचुनावपटनाBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत