लाइव न्यूज़ :

बिहार: जदयू ने नीतीश कुमार को बताया 'नीतिकार', समर्थन में लगाए पोस्टर

By एस पी सिन्हा | Updated: April 14, 2023 17:27 IST

जदयू कार्यकार्ताओं ने स्वागत में जदयू कार्यालय के बाहर नीतीश कुमार के पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर में नीतीश कुमार को 'नीतिकार' बताया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू कार्यकार्ताओं ने स्वागत में जदयू कार्यालय के बाहर नीतीश कुमार के पोस्टर लगाए हैंपोस्टर में नीतीश कुमार को 'नीतिकार' बताया गया हैइन पोस्टरों में नीतीश कुमार को विपक्ष का मुख्य नेता बताने की कोशिश की गई है

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली से पटना लौटने पर जदयू कार्यकार्ताओं के बीच उत्साह देखते ही बन रहा है। जदयू कार्यकार्ताओं ने स्वागत में जदयू कार्यालय के बाहर नीतीश कुमार के पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर में नीतीश कुमार को 'नीतिकार' बताया गया है। इन पोस्टरों में नीतीश कुमार को विपक्ष का मुख्य नेता बताने की कोशिश की गई है। 

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता के नीतिकार बनकर उभरे हैं। वहीं, पटना लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दिल्ली में सभी के साथ बैठक में बात हुई है। एकजुट होने का निर्णय लिया गया है। सभी लोग एकपक्ष में बोल रहे हैं। आगे भी इस बारे में बैठक की जाएगी और निर्णय लिया जाएगा। 

बता दें कि नीतीश कुमार कई बार मंच और मीडिया से कह चुके हैं कि वह विपक्षी एकता को एकजुट करने के लिए लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा को 2024 में हराना है तो विपक्षी एकता को मजबूत करना होगा। विपक्ष को एकजुट करने की इसी मुहिम को लेकर सीएम दिल्ली गए थे। 

इधर, भाजपा लगातार नीतीश कुमार पर जुबानी हमला कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार को दिल्ली में हुई विपक्षी एकता की कोशिशों के असफल होने का दावा किया। चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार पीएम बनने का सपना देख रहे हैं। वहीं, बिहार जल रहा है। 

 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए