लाइव न्यूज़ :

बिहार में जदयू और राजदः कोई भी निर्णय सिर्फ लालू यादव ही लेंगे, कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर तरेरी आंखें

By एस पी सिन्हा | Updated: September 14, 2022 15:40 IST

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इस मामले को लेकर उनकी बातचीत राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से भी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने इस्तीफे की अटकलों को सिरे से खारिज किया है।राजनीतिक भविष्य को लेकर सिर्फ और सिर्फ राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ही कोई फैसला कर सकते हैं।लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के कहने से वे मंत्री बने हैं।

पटनाः बिहार में बेखौफ अपराधियों के द्वारा मचाये जा रहे तांडव की खबरें एक तरफ जहां सुर्खियों में है तो वहीं दूसरी तरफ सरकार के अंदर भी जदयू और राजद टकराव के मोड में नजर आ रहे हैं।

दरअसल, कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के उस बयान को लेकर सियासत गर्माया हुआ है, जिसमें उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को चोर और खुद को चोरों का सरदार बताया था। यही नहीं अपने उपर भी सरदारों के होने की बात कहकर सनसनी मचा दी थी। सुधाकर सिंह के इस बयान को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी नाराज बताये जा रहे हैं।

इसबीच, सूबे की राजनीतिक गलियारे में सुबह से यह चर्चा हो रही है कि नीतीश कुमार ने मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इस मामले को लेकर उनकी बातचीत राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से भी हुई है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

उधर, कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने इस्तीफे की अटकलों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि वह अपनी पार्टी के समर्पित सिपाही हैं और उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर सिर्फ और सिर्फ राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ही कोई फैसला कर सकते हैं। वे मंत्री रहेंगे या नहीं सिर्फ उनके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही तय कर सकते हैं।

मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि बेशक नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता है, लेकिन वे लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के कहने से वे मंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि उनके बयान से बहुत लोगों को तकलीफ भी हो रही है, लेकिन वे अपने विचारों से पीछे नहीं हटने वाले हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्यमंत्री से कोई झगड़ा नहीं है।

सरकार से बगावत करने पर पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के हश्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछले 17 सालों में बहुत से लोगों ने तकलीफें झेली है। कोई अकेले सिर्फ शहाबुद्दीन ने ही परेशानी नहीं झेली थी बल्कि आनंदमोहन, जॉर्ज फर्नांडिस, दिग्विजय सिंह ने भी परेशानी झेली है।

उन्होंने कहा कि सरकार के मार से आज तक कोई नहीं बचा है, वे खुद चार महीना जेल में रहे। उन्होंने अपने इस्तीफे पर कहा कि वे उनके विभाग में जो भी गड़बड़ियां है उसे दूर भी करेंगे और खूंटा ठोक से कृषि विभाग को चलाएंगे भी। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की इच्छा से वे आज मंत्री हैं और अगर उनकी इच्छा नहीं होगी तो वे मंत्री नहीं रहेंगे।

टॅग्स :बिहारलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवनीतीश कुमारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी