लाइव न्यूज़ :

Bihar IPS: नीतीश राज में आईपीएस पंकज कुमार राज को दंड?, बालू माफिया से सांठगांठ पर सजा, लगे थे कई गंभीर आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2025 15:33 IST

Bihar IPS: यूपीएससी ने आईपीएस अधिकारी के खिलाफ ‘परिनिंदा’ की सजा देने की अनुशंसा की, जिसके आधार पर गृह विभाग ने आदेश जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देगृह विभाग ने यूपीएससी से सहमति मांगी और इसके बाद विभागीय कार्यवाही शुरू की। वर्तमान में नागरिक सुरक्षा में एसपी सह सहायक निदेशक के पद पर पदस्थापित हैं। परिवहन में माफियाओं को संरक्षित करने और व्याप्त भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

Bihar IPS:बिहार में सारण के तत्कालीन एसपी पंकज कुमार राज को 'परिनिन्दा' का दंड दिया गया है। यह कार्रवाई गृह विभाग द्वारा की गई है, जिसमें उन पर बालू के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन में माफियाओं को संरक्षण देने तथा व्याप्त भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। इस मामले की जांच निगरानी से कराई गई थी। गृह विभाग ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) से सहमति मांगी और इसके बाद विभागीय कार्यवाही शुरू की। यूपीएससी ने आईपीएस अधिकारी के खिलाफ ‘परिनिंदा’ की सजा देने की अनुशंसा की, जिसके आधार पर गृह विभाग ने आदेश जारी किया।

2006 बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार राज वर्तमान में नागरिक सुरक्षा में एसपी सह सहायक निदेशक के पद पर पदस्थापित हैं। पंकज कुमार राज के खिलाफ बालू के अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन में माफियाओं को संरक्षित करने और व्याप्त भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इस मामले की जांच निगरानी से कराई गई।

गृह विभाग ने इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी संचालित की। गृह विभाग की कार्यवाही में आईपीएस अधिकारी पंकज राज पर लगे आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। विभागीय दंड देने से पहले गृह विभाग ने संघ लोक सेवा आयोग से सहमति मांगी।

दंडात्मक कार्रवाई करने को लेकर गृह विभाग ने यूपीएससी के पास प्रस्ताव भेजा। संघ लोक सेवा आयोग ने आईपीएस अधिकारी के खिलाफ परी निंदा की सजा देने के अनुशंसा की है। इसके बाद गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।

टॅग्स :IPSबिहारनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?