लाइव न्यूज़ :

बिहारः पहली बार विधानसभा पहुंचीं अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह, कहा-मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं, जनता ने यहां तक पहुंचाया...

By एस पी सिन्हा | Updated: November 23, 2020 22:49 IST

भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने राजद के विजय मंडल को हराया है, वह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय की बेटी हैं, राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं.

Open in App
ठळक मुद्देश्रेयसी सिंह ने कहा कि विकास पर फोकस करना है. विकास के बल पर आगे बढ़ना है.भाजपा विधायक ने क्षेत्र का विकास करना है और खेल पर ध्यान दूंगी. गोल्डन गर्ल ने कहा कि जिस मेहनत से निशानेबाजी में काम किया उससे दोगुने जोश से काम करेंगे.

पटनाः अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह पहली बार चुनाव जीत कर बिहार विधानसभा पहुंची हैं. वह जमुई से भाजपा के टिकट पर विधायक बनी हैं. विधायक श्रेयसी सिंह जो गोल्डन गर्ल के नाम से भी मशहूर हैं, पहली बार विधानसभा में पहुंची हैं और आज शपथ ली है.

श्रेयसी सिंह पहली बार विधानसभा पहुंची काफी उत्साहित और जोश से भरी थीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं गौरवान्तवित महसूस कर रही हूं कि जमुई की जनता ने मुझे यहां तक पहुचाया है. उनकी सेवा में मैं हमेशा आगे रहूंगी. श्रेयसी सिंह ने आगे कहा कि अभी मैं यंग भी हूं और तो सीखने का पूरा जज्बा है और जितना हो सकेगा उतने जोश के साथ पूरे दम से जनता के लिए काम करूंगी.

विपक्ष कुछ भी कहेगा फिर भी हम अपने मेहनत से काम करेंगे

उन्होंने कहा कि विपक्ष कुछ भी कहेगा फिर भी हम अपने मेहनत से काम करेंगे. अब तक जैसा मैंने भारत का नाम रोशन किया है, उसी प्रकार आगे भी काम करेंगे. गोल्डन गर्ल ने कहा कि जिस मेहनत से निशानेबाजी में काम किया उससे दोगुने जोश से काम करेंगे.

उन्होंने कहा कि मैं जमुई की जनता की सेवा में हमेशा मैं आगे रहूंगी. मंत्री बनने के सवाल पर श्रेयसी सिंह ने कहा कि विकास करने के लिए मंत्री बनना जरूरी नहीं हैं. उन्हों ने कहा कि वह भले ही राजनीति में आ गई हैं, लेकिन जिस शूटिंग ने उनको पहचान दिलाई है वह उसको छोड़ने वाली नहीं है. श्रेयसी ने कहा कि निशानेबाजी के साथ-साथ उनकी राजनीति जारी रहेगी. वह अपने पापा के सपना का साकार करेंगी. 

श्रेयसी सिंह ने कहा कि मुझे अपनी लगन और मेहनत पर पूरा भरोसा

श्रेयसी सिंह ने कहा कि मुझे अपनी लगन और मेहनत पर पूरा भरोसा है. वह एनडीए के विकास योजनाओं को जमीन स्तर पर बढाएंगी. जमुई की जनता ने अपनी बात को सदन में रखने के लिए मुझे विधानसभा में भेजा है. वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगी. वह काम कर दिखायेगी. वह अपनी लगन और आत्मविश्वास से अपनी पहचान बनाई है.

वह विधानसभा में जमुई की जनता का आवाज उठाएगी. यहां बता दें कि श्रेयसी सिंह के लिए राजनीति कोई नहीं बात नहीं हैं. उनके पिता स्व. दिग्विजय सिंह कई बार सांसद रह चुके थे और केन्द्र सरकार में मंत्री भी थे. इसके अलावा उनकी मां पुतुल सिंह भी बांका से सांसद रह चुकी हैं.

श्रेयसी को राजनीति विरासत में मिली है. लोकसभा चुनाव 2019 में जब पुतुल सिंह चुनाव मैदान में थी तो उस दौरान श्रेयसी सिंह मां के चुनाव प्रचार का कमान संभालती थी. वह रोज मां के साथ चुनावी सभा के साथ-साथ कई गांवों में जनसंपर्क करती थी. इस दौरान सभी से मां को जिताने की अपील करती थी. श्रेयसी से सुनने के लिए गांव की महिलाएं. लड़कियां और युवाओं की भीड़ जुटती थी. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले श्रेयसी सिंह भाजपा में शामिल हुई और उनको टिकट मिल गया. 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूराष्ट्रीय रक्षा अकादमीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?