लाइव न्यूज़ :

बिहारः महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जदयू कार्यकर्ता 27 सितम्बर को करेंगे प्रदर्शन, ललन सिंह ने कहा-देश में सांप्रदायिकता का जहर...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 20, 2022 17:12 IST

बिहारः पहला मौका है जब नीतीश कुमार की पार्टी जदयू सीधे तौर पर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करने सड़क पर उतर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के प्रत्येक प्रखंड में जदयू कार्यकर्ता 27 सितम्बर को प्रदर्शन करेंगे। महंगाई और बेरोजगारी को मुद्दा बनाते हुए जदयू के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। ललन सिंह ने कहा कि हमारा मकसद साम्प्रदायिक एकता के पक्ष में पूरे देश की जनता को जागृत करेंगे।

पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद दो पुराने सहयोगी भाजपा और जदयू खुलकर एक दूसरे के खिलाफत करने लगें हैं। इसी कडी में जदयू ने केन्द्र की मोदी सरकार की नीति के खिलाफ 27 सितम्बर को सड़क पर उतरने का फैसला किया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र की सरकार ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए देश में सांप्रदायिकता का जहर घोल रही है, इसके लिए जद सड़क पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि बिहार के प्रत्येक प्रखंड में जदयू कार्यकर्ता 27 सितम्बर को प्रदर्शन करेंगे।

ललन सिंह ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी को मुद्दा बनाते हुए जदयू के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। ललन सिंह ने कहा कि हमारा मकसद साम्प्रदायिक एकता के पक्ष में पूरे देश की जनता को जागृत करेंगे। इसके लिए 27 सितम्बर को बड़े स्तर पर प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि जदयू सड़कों पर आएगी और जनता को सचेत करेगी।

ललन सिंह ने कहा कि हम लोग केंद्र सरकार के खिलाफ उतरेंगे और अगर कोई सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं। उल्लेखनीय है कि बिहार में पिछले महीने नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़कर राजद और अन्य दलों के साथ मिलकर महागठबंधन सरकार बनाई थी। उसके बाद यह पहला मौका है जब नीतीश कुमार की पार्टी जदयू सीधे तौर पर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करने सड़क पर उतर रही है।

टॅग्स :जेडीयूभारत सरकारBJPनीतीश कुमारबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम