लाइव न्यूज़ :

बिहारः राहुल गांधी ने इस्तीफा वापस नहीं लिया तो 11 जुलाई को सामूहिक आत्मदाह करेंगे 11 कांग्रेस कार्यकर्ता!

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2019 17:35 IST

बिहार में कांग्रेस नेताओं की धमकी, बोले- राहुल गांधी ने इस्तीफा वापस नहीं लिया तो कर लेंगे आत्मदाह। आत्मदाह का स्थान और समय की भी घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देपटना निवासी बेंकटेश रमण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आत्मदाह की धमकी दी है. उन्होंने आत्मदाह का स्थान बिहार का कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम बताया है.

पटना, 1 जुलाईः कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफा देने के निर्णय पर अब उनको मनाने के लिए दबाव बनाने की रजानीति ने जोर पकड़ लिया है. इसी कड़ी में पटना में 11 कार्यकर्ताओं के 11 जुलाई को सामूहिक आत्मदाह करने का ऐलान कर तहलका मचा दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना निवासी बेंकटेश रमण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आत्मदाह की धमकी दी है. रमण ने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा है कि 'राहुल गांधी इस्तीफा वापस लें. नहीं तो बिहार के 11 कार्यकर्ता 11 जुलाई को सामूहिक आत्मदाह करेंगे.' 

साथ ही उन्होंने आत्मदाह का स्थान और समय भी पोस्ट किया है. उन्होंने आत्मदाह का स्थान बिहार का कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम बताया है. साथ ही दिन में एक बजे आत्मदाह करने की चेतावनी दी है.

फेसबुक पर आत्मदाह करनेवालों का नाम पूछे जाने पर रमण ने बताया है कि उनके अलावा सिद्धार्थ क्षत्रीय, राजीव कुमार, दिलीप कुमार सिंह, विनय कुमार देव, राकेश कुमार मुन्ना, सुमित कुमार सिन्हा, वरुण शर्मा, चंदन कुमार, पप्पू कुमार प्रियदर्शी और मो जुनेद इकबाल शामिल हैं.

यह पोस्ट 27 जून को किया गया था. लेकिन, दूसरी बार यह पोस्ट 30 जून को किया गया है. इस पोस्ट में आत्मदाह करनेवालों के नाम का खुलासा रमण ने किया है. इस पोस्ट के सामने आने के बाद बिहार कांग्रेस में हलचल की स्थिति पैदा कर दी है.

टॅग्स :बिहारभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर