लाइव न्यूज़ :

बिहार: उच्च न्यायालय ने ट्रेन में महिला की मौत का लिया संज्ञान, कोर्ट ने अतिरिक्त महाधिवक्ता को इस मामले में विवरण देने का दिया निर्देश

By भाषा | Updated: May 29, 2020 13:48 IST

ट्रेन में हुई महिला की मौत के मामले में अदालत ने अतिरिक्त महाधिवक्ता एस डी यादव को भोजनावकाश उपरांत इस मामले में विवरण देने का निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरपुर स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को घर ले जाने की अनुमति प्रदान कर दी थी। महिला का अनाथ बच्चा अब उसकी बहन के संरक्षण में रह रहा है।

पटना: पटना उच्च न्यायालय ने प्रवासी कामगारों को गुजरात से बिहार ला रही एक ट्रेन में सवार एक महिला की मौत का बृहस्पतिवार को स्वत: संज्ञान लिया। इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें इस मृत महिला और उसे बच्चे को दिखा गया है। इस बीच खगड़िया जिले में लॉकडाउन के बीच देश के विभिन्न हिस्सों से प्रवासी कामगारों को ला रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में सवार दो लोगों के मौत के मामले सामने आए हैं।

मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने इस समाचार पत्र की खबर का संज्ञान लिया जो कि एक पत्र के माध्यम से उन तक पहुंचायी गयी थी। इस खबर में सोमवार को हुई इस मौत का उल्लेख है और यह बात दो दिन बाद प्रकाश में आयी। अदालत ने अतिरिक्त महाधिवक्ता एस डी यादव को भोजनावकाश उपरांत इस मामले में विवरण देने का निर्देश दिया।

बाद में यादव ने सूचित किया कि मृतक महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और सूरत से यात्रा करते समय उसकी स्वाभाविक रूप से मृत्यु हुई। यह बात एक तथ्य है जिसकी सूचना उसकी बहन और बहनोई ने की है। यादव ने अदालत को सूचित किया कि न तो कोई पोस्टमार्ट किया गया और न ही कोई प्राथमिकी दर्ज की गयी। मुजफ्फरपुर स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को घर ले जाने की अनुमति प्रदान कर दी।

जिला प्रशासन ने आगे की यात्रा के लिए उन्हें एम्बुलेंस भी प्रदान करवाई। यादव ने कहा कि महिला कटिहार की रहने वाली थी और अपने पति द्वारा छोड़ दिये जाने के बाद अपनी बहन और बहनोई के साथ रह रही थी। उसका अनाथ बच्चा अब उसकी बहन के संरक्षण में रह रहा है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए तीन जून की तारीख तय की।

बिहार में बृहस्पतिवार को इसी तरह की दो और घटनाएं और प्रकाश में आयीं। गुजरात से कटिहार आ रही ट्रेन में सवार एक महिला तथा हरियाणा के रेवाड़ी से आ रही एक ट्रेन में एक पुरूष की मौत हो गयी। 

टॅग्स :बिहारहाई कोर्टभारतीय रेलमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप