लाइव न्यूज़ :

Red Alert Bihar Heat Wave : 'आपके...तुगलकी फरमान की वजह से बच्चे बेहोश हो रहे हैं', चिराग पासवान की सरकार से अपील

By धीरज मिश्रा | Updated: May 29, 2024 16:38 IST

Bihar Heat Wave Red Alert: बिहार में भीषण गर्मी के बीच बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है। देश में जहां भीषण गर्मी को देखते हुए कई राज्यों में स्कूलों को बंद कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देहीट वेव से बीमार पड़ रहे हैं स्कूली छात्रचिराग पासवान की मांग, स्कूलों को बंद किया जाएबिहार में हीट वेव के बावजूद स्कूल बुलाए जा रहे हैं छात्र

Bihar Heat Wave Red Alert: बिहार में भीषण गर्मी के बीच बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है। देश में जहां भीषण गर्मी को देखते हुए कई राज्यों में स्कूलों को बंद कर दिया गया। गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया। लेकिन, बिहार की व्यवस्था देखिए, बच्चों को हीट वेव के दौरान स्कूल आना पड़ रहा है। हीट वेव में स्कूल आने की वजह से लगातार छात्रों की तबियत बिगड़ रही है। बावजूद बिहार की शिक्षा विभाग का ध्यान इस ओर नहीं आया है।

सीएम नीतीश कुमार से लोग गुहार लगा रहे हैं कि स्कूलों को बंद किया जाए। इस कड़ी में चिराग पासवान ने भी सीएम नीतीश कुमार से खास अपील की है। चिराग ने एक्स पर पोस्ट किया। इस तपती गर्मी में विद्यालय खुले रहने से बच्चों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। आपके सरकारी अधिकारी के तुगलकी फरमान की वजह से बच्चें बेहोश हो रहे है, प्रतिदिन अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

ये कोई अत्याचार से कम नहीं हैं। नैतिकता के आधार पर जरूरी है बच्चों की सेहत का देखभाल करना। मैं बिहार सरकार से मांग करता हूं की इस भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की जाए।

भीषण गर्मी को लेकर बिहार शिक्षक मंच की ओर से कहा गया है कि आज बहुत जगहों से इस जानलेवा भीषण गर्मी में सरकारी विद्यालयों के खुले होने के कारण बच्चों के बेहोश एवं बीमार होने की खबर आ रही है। बिहार सरकार को इसे संज्ञान में लेते हुए स्कूल को बंद करने का आदेश जारी करना चाहिए।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि शेखपुरा, बेगुसराय, गोपालगंज, बक्सर के स्कूलों में बच्चों की तबियत बिगड़ी है। बेगूसराय डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि मटिहारी स्कूल में गर्मी की वजह से कुछ छात्राओं की तबियत खराब हो गई थी। उसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया।

वर्तमान में सभी छात्रों की तबियत ठीक है। गर्मी के कारण इस तरह की जितनी भी घटनाएं हो रही हैं उसकी निगरानी के लिए जितने भी हमारे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हैं उन्हें निर्देशित किया गया है। अगर कहीं भी किसी बच्चे की तबियत खराब  होने की खबर सामने आती है तो उसके प्रथम उपचार के लिए जरूरी चीजें स्कूल में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

टॅग्स :हीटवेवबिहारचिराग पासवाननीतीश कुमारआरजेडीBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा