लाइव न्यूज़ :

बिहार: ड्यूटी से फरार रहने वाले डॉक्टर और नर्सों की सरकार करेगी निगरानी, स्वास्थ विभाग ऐसे रखेगा इन लोगों पर नजर

By एस पी सिन्हा | Updated: January 23, 2023 18:01 IST

ऐसे में स्वास्थ विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पटना, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, वैशाली जिले के नर्स और डॉक्टरों को यह आदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के स्वास्थ विभाग ने डॉक्टर और नर्सों पर निगरानी करने की ठानी है।ऐसे में इसके लिए विभाग ने एक ऐप बनाया है जिसके जरिए सरकार निगरानी करेगी। इस ऐप में डॉक्टर और नर्सों को अपना फोटो और समय डालना होगा ताकि उनके काम में आने-जान का पता चल पाए।

पटना:बिहार में ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टर और नर्सों पर अब ऐप के जरिये नजर रखी जायेगी। स्वास्थ विभाग डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को रेगुलर ड्यूटी करने की निगरानी में जुटी है। इसी कड़ी में अब स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है।

विभाग ने राज्य के 12 जिलों के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी रेगुलर ड्यूटी पर हैं या नहीं इसकी निगरानी जीपीएस से की जाएगी। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के मोबाइल में लगा जीपीएस उनके लोकेशन की जानकारी देगी।

डॉक्टर और नर्सों पर निगराने के लिए हुआ है ऐप तैयार

बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग जीपीएस के जरिए यह जानकारी इकट्ठा करेगा कि सुबह से लेकर रात तक जिन डॉक्टरों की ड्यूटी एक निर्धारित वार्ड में लगा है, वह कितने बजे अस्पताल आते हैं और कितने बजे जाते हैं? इसको लेकर स्वास्थ विभाग एक ऐप तैयार किया है। इस ऐप में उन्हें अपनी सेल्फी अपलोड करना होगा। 

ऐप में फोटो के साथ समय पर करना होगा दर्ज

इतना ही नहीं सेल्फी लेकर ऐप पर फोटो डालते समय उन्हें टाइम भी दर्ज करना होगा। इसके साथ ही साथ उन्हें अपने मोबाइल का जीपीएस ऑन रखना होगा ताकि स्वास्थ विभाग को यह मालूम लगे कि वह कितने बजे से कितने बजे तक अस्पताल परिसर में रहे हैं। 

बिहार के इन जिलों के इन वार्ड को दिया गया है यह आदेश

स्वास्थ विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, गोपालगंज,  मुजफ्फरपुर, पटना, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, वैशाली जिले के नर्स और डॉक्टरों को यह आदेश दिया है। हालांकि, इन जिलों में सभी डॉक्टरों को यह आदेश नहीं दिया गया है बल्कि, केवल उन डॉक्टरों को यह आदेश दिया गया है जो एइएस वार्ड में ड्यूटी कर रहे हैं। 

इसलिए स्वास्थ विभाग ने उठाया है यह कदम

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ विभाग को लगातार या जानकारी मिल रही थी कि नर्स और डॉक्टर समय पर ड्यूटी से नहीं आते हैं या फिर कभी- कभी तो आते ही नहीं हैं। जिसके बाद अब स्वास्थ विभाग ने यह नया तरकीब निकाला है, जिसके जरिए अब जीपीएस से उनकी टाइम टेबल को लोकेट किया जाएगा।

टॅग्स :बिहारHealth Departmentऐपडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील