लाइव न्यूज़ :

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सारे प्रोटोकॉल को तोड़कर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के घर, की मुलाकात

By एस पी सिन्हा | Updated: January 12, 2025 17:49 IST

इस मुलाकात के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि रविशंकर जी हमारे मित्र हैं, इनको हम फोन कर रहे थे। पहले ही आना चाहते थे, लेकिन वह यहां नहीं थे तो आज आए हैं।

Open in App

पटना: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने एक बार फिर सारे प्रोटोकॉल को तोड़कर अपने जिगरी दोस्त और भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से मिलने के लिए रविवार को उनके घर पहुंच गए। इस दौरान पटना के नागेश्वर कॉलोनी स्थित रविशंकर प्रसाद के आवास पर सुबह से ही भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बंद कमरे में मुलाकात हुई और इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्यपाल से मुलाकात के बाद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राज्यपाल ने मुझे अभिभूत किया। 

इस मुलाकात के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि रविशंकर जी हमारे मित्र हैं, इनको हम फोन कर रहे थे। पहले ही आना चाहते थे, लेकिन वह यहां नहीं थे तो आज आए हैं। मित्रता कोई नई नहीं है, जमाने से उनसे मित्रता है। उन्होंने मुझे फोन किया था। मैं पहले ही यहां आना चाहता था, लेकिन वह यहां नहीं थे। आज आए हैं, मैं भी चला आया। वही, रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जब ये पटना आए थे, तब मैंने फोन किया फिर इनसे लंबी बात हुई। फिर कहा कि पटना आएंगे तो मिलेंगे। फिर वे केरल चले गए थे। फिर यह जब लौटकर छह जनवरी को आए तो हमने कहा कि 12, 13, 14 जनवरी को, जो समय आप देंगे, मैं मिलने आऊंगा। लेकिन, उन्होंने कहा कि पहले मैं आपके घर आऊंगा। 

उन्होंने कहा था कि आप मेरे दोस्त हैं, पहले मैं आपके घर आऊंगा। यह उनका बड़प्पन है। मैं उनका धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि आरिफ मोहम्मद खान बहुत विद्वान आदमी हैं। मुलाकात के दौरान बिहार की शिक्षा पर बात हुई। गीता पर बात हुई। अभी मुझे जानकर बहुत खुशी हुई कि वह कुंभ भी जा रहे हैं। वह शिक्षा के प्रति बहुत प्रतिबद्ध हैं। मेरी शुभकामनाएं हैं। बिहार को बहुत ही लायक राज्यपाल मिले हैं। आज जो वह खड़े हैं, यह तो शिष्टाचार की पराकाष्ठा है कि पहले मैं आऊंगा। उनका बहुत स्वागत और अभिनंदन है। यही आरिफ मोहम्मद खान साहब की पहचान है। हालांकि इस दौरान दोनों ने ही बिहार में किसी भी बदलाव को लेकर बयान देने से बचते रहे। 

इधर, दिल्ली चुनाव से जुड़े प्रश्न पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि केजरीवाल घटिया राजनीतिज्ञ हैं। कोरोना काल में इन्होंने पूर्वांचल के लोगों को आनंद विहार भेज दिया था। इनका कमेंट था कि 500 का टिकट कटा कर आते हैं और 5,000 का इलाज कराते हैं। आज पूर्वांचल के लोगों ने दिल्ली को सजाने में बड़ा काम किया है। उन्होंने लोगों से खासकर पूर्वांचल के लोगों से केजरीवाल को हराने की अपील की है।

टॅग्स :Arif Mohammad KhanबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया