लाइव न्यूज़ :

बिहार: कोरोना खतरे के मद्देनजर बड़ा फैसला, मंदिरों में सावन पूजा और बकरीद पर सामूहिक नमाज पर लगाई रोक

By एस पी सिन्हा | Updated: July 20, 2021 15:20 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक बार फिर से कोरोना के खतरे को देखते हुए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के मुताबिक, सरकार ने बकरीद के अवसर पर सामूहिक नमाज और मंदिर में सावन पूजा पर रोक लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबकरीद के अवसर पर सामूहिक नमाज और मंदिर में सावन पूजा पर रोक लगा दी है। संभावित तीसरी लहर को देखते हुए बिहार सरकार कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती है।झारखंड के देवघर बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ मंदिर में भी मेले को रद्द कर दिया गया है। 

पटनाःबिहार में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार श्रावण मास में पूजा-पाठ को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। दरअसल, दूसरी लहर के लगभग शांत होने के बाद अब संभावित तीसरी लहर को देखते हुए बिहार सरकार कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक बार फिर से कोरोना के खतरे को देखते हुए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के मुताबिक, सरकार ने बकरीद के अवसर पर सामूहिक नमाज और मंदिर में सावन पूजा पर रोक लगा दी है। बकरीद की नमाज ईदगाह और मस्जिद में नहीं बल्कि घरों में ही पढ़ी जाएगी। 

इन अवसरों पर काफी भारी संख्या में भीड़ उमड़ती है, जिसके कारण कोरोना का खतरा भी काफी बढ़ सकता है। जिसके मद्देनजर सरकार ने यह आदेश जारी किया है। इस बार भी प्रदेश में श्रावणी मेला और सावन के दौरान मंदिरों में जाकर पूजा-पाठ करने की अनुमति नहीं दी गई है। श्रावण माह का पहला सोमवार 26 जुलाई 2021 को है। शिवभक्तों के बीच मंदिर जाकर महादेव के पूजन को लेकर काफी उत्साह रहता है, लेकिन सरकार कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार भी इसकी अनुमति नहीं दी है। 

सरकार ने अगस्त महीने तक प्रदेश में किसी भी तरीके के धार्मिक आयोजन पर रोक लगाई है। सावन महोत्सव से जुड़े किसी भी कार्यक्रम पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया गया है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड ने भी श्रद्धालुओं से यह अपील की है कि वो अपने घरों में रहकर ही पूजा-पाठ करें। मंदिर में आमजनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मंदिर के पुजारियों को अंदर आने की इजाजत होगी जो दैनिक पूजन करेंगे।

इस बार भी सावन मेला-कावड़ यात्रा के लिए भागलपुर और सुल्तानगंज में श्रद्धालु नहीं जमा होंगे। झारखंड के देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ मंदिर में भी श्रावणी मेले को रद्द कर दिया गया है। देवघर बैद्यनाथ धाम मंदिर में बिहार के सुल्तानगंज से जल लेकर कांवरिया जाते हैं। वहीं बड़ी तादाद में श्रद्धालु भागलपुर गंगा घाट से जल भरकर बासुकीनाथ मंदिर में जाते हैं। इस बार दोनों तरफ श्रद्धालुओं के जुटने पर पाबंदी है। देवघर मंदिर में ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की जा सकती है। वहीं कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सूबे में सख्ती से कोरोना गाइडलाइंस का पालन कराया जाएगा।  

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारसावनबक़रीद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों