लाइव न्यूज़ :

बिहार की बेटी को गूगल ने दिया 1 करोड़ का पैकेज, स्विट्जरलैंड में कर रही हैं जॉब

By भारती द्विवेदी | Updated: May 8, 2018 15:10 IST

मधुमिता गूगल में टेक्निकल सोल्यूशन इंजीनियर पद पर काम कर रही हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 8 मई: सर्च इंजन गूगल में नौकरी पाना हर किसी का सपना होता है। पटना की रहने वाली मधुमिता का ना सिर्फ सपना पूरा हुआ बल्कि गगूल ने उन्हें एक करोड़ रुपए का पैकेज दिया है। मधुमिता का चयन गूगल के स्विटजरलैंड ऑफिस के लिए हुआ है। गूगल में नौकरी पाने के लिए मधुमिता ने इंटरव्यू के सात राउंड निकाले हैं। ये इंटरव्यू पिछले साल नंवबर से शुरू होकर इस साल के जनवरी तक चला था। मधुमिता गूगल में टेक्निकल सोल्यूशन इंजीनियर पद पर काम कर रही हैं।

मधुमिता गूगल जाने से पहले बेंगलुरू में एपीजी कंपनी के लिए काम करती थीं। गूगल से पहले मधुमिता को अमेजॉन, माइक्रोसॉफ्ट और मर्सिडीज जैसी कंपनियों से ऑफर मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मधुमिता के पिता सत्येंद्र कुमार आरपीएफ के असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर हैं और उनकी मां चिंता देवी गृहणी हैं।

अपनी सफलता पर मधुमिता का कहती हैं कि हमेशा से उनका सपना एक बड़ी कंपनी में काम करने था। और इसके लिए उन्होंने पिछले साल भारत और विदेश में कई कंपनियों के लिए अप्लाई किया था। मधुमिता हर परीक्षा में सफल रहीं और कंपनियों ने उन्हें  24 लाख, 23 लाख, 18 लाख के पैकेज का ऑफर दिया था।

मधुमिता ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पटना के वाल्मी स्थित डीएवी स्कूल से की है। उसके बाद राजस्थान के जयपुर स्थित आर्या कॉलेज ऑफ इंजीनिर्यंरग से बीटेक किया। फिर बेंगलुरु में एक एक स्टार्टअप कंपनी में काम शुरू किया था। बीबीसी की खबर के अनुसार पटना के खगौल की रहनेवाली मधुमिता के पिता पहले उन्हें इंजीनियरिंग नहीं कराने चाहते थे। मधुमिता के सुरेंद्र कुमार शर्मा याद करते हुए बताते हैं कि शुरुआत में मैंने कहा था कि इंजीनियरिंग की फील्ड लड़कियों के लिए नहीं है। लेकिन फिर मैंने देखा कि लड़कियां भी बड़ी संख्या में इस फील्ड में आ रही हैं।इसके बाद मैंने उससे कहा कि चलो एडमिशन ले लो।

टॅग्स :गूगलबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील