लाइव न्यूज़ :

बिहार: औरंगाबाद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत, 10 घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2018 17:33 IST

घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना ओबरा के दोमुहान श्मशान घाट की है। हादसा उस वक्त हुआ जब सभी एक दाह संस्कार में शामिल होने वहां पहुंचे थे। 

Open in App

पटना,1 जुलाई: बिहार के औरंगाबाद जिले के ओबरा में रविवार को  दाह संस्कार करने गये लोग अब खुद दाह संस्कार के लायक हो गये। दरअसल, दाह संस्कार करने गये लोगों पर आकाशीय बिजली (वज्रपात) हो गया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में करीब दस लोग झुलस कर घायल हो गये हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये घटना ओबरा के दोमुहान श्मशान घाट की है। हादसा उस वक्त हुआ जब सभी एक दाह संस्कार में शामिल होने वहां पहुंचे थे। 

ये भी पढ़ें: उत्तराखंडः यात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से 47 लोगों की मौत, CM रावत ने किया मुआवजे का ऐलान

इसी दौरान ये घटना हुई। फिलहाल सभी घायलों को आनन -फानन में दोबारा पीएचसी लाया गया, जहां सबकी हालत गंभीर देखते हुये उन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है। इधर घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई है। मौके पर पहुंचे विधायक बीरेन्द्र कुमार सिन्हा ने इस घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। बताया जाता है कि कारा के पैक्स अध्यक्ष रमेश दुबे की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी और उनका इलाज बाहर कराया जा रहा था। 

ये भी पढ़ें: 'बीजेपी के बुरे दिन होंगे शुरू, मायावती होंगी देश की अगली प्रधानमंत्री'

इसी दौरान शनिवार की रात उनकी मौत हो गई। पैक्स अध्यक्ष की हुई मौत के बाद सभी ग्रामीण दाह संस्कार के लिए ओबरा के दो महान पुल पर पहुंचे थे। तभी आकाशीय बिजली चमकी और इसकी चपेट में 15 लोग आ गये। आनन फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा गया परंतु 4 लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में घायल हुए 10 लोगों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया