लाइव न्यूज़ :

बिहारः नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में जल्द ही एक बड़ी टूट होगी, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया

By एस पी सिन्हा | Updated: April 22, 2023 16:05 IST

बिहारः 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ही जदयू का बुरा हश्र हो जाएगा। जदयू के शीर्ष नेताओं (नीतीश कुमार और ललन सिंह) के सामने ही पार्टी बिखर जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देउपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पीएम मोदी के सामने कोई चुनौती नहीं है।लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर से पीएम के तौर पर नरेन्द्र मोदी शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हारी हुई बाजी लगा रहे हैं।

पटनाः राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि जदयू में जल्द ही एक बड़ी टूट होगी और पूरी पार्टी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जदयू डूबती नैया है और इसके कई नेता उनके संपर्क में हैं। जल्द ही उसकी तस्वीर दिख जाएगी।

 

इतना ही नहीं उन्होंने जदयू नेतृत्व को खुली चुनौती दी है कि अपनी पार्टी को टूटने से बचा लो। बहुत जल्द इसकी तस्वीर दिख जाएगी। आप इंतजार कीजिए। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ही जदयू का बुरा हश्र हो जाएगा। जदयू के शीर्ष नेताओं (नीतीश कुमार और ललन सिंह) के सामने ही उनकी पार्टी बिखर जाएगी।

शनिवार को पटना स्थित अपने आवास पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पीएम मोदी के सामने कोई चुनौती नहीं है। लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर से पीएम के तौर पर नरेन्द्र मोदी शपथ लेंगे। देश में उनके सामने कोई चुनौती नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हारी हुई बाजी लगा रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर अपने कमरे से हटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोगों के बीच कोई कन्फ्यूजन ना हो इसलिए तस्वीर हटाई है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अमित शाह से मुलाकात काफी अच्छे माहौल में हुई है। एनडीए में शामिल होने के सवाल पर कहा कि आप लोग अटकलें लगाते रहें। एनडीए में शामिल होने को लेकर अटकलें लगा रहे हैं।

लेकिन पार्टी के अंदर कोई फैसला नहीं लिया गया है। वहीं नीतीश कुमार की विपक्षी एकजुटता के प्रयास पर उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि इसमें क्या नया था? उन्होंने यहां तक कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी के सामने देश में कोई चुनौती नहीं रहेगी। मोदी के मुकाबले विपक्षी एकता जैसी कोई पहल सफल नहीं होगी।

उपेंद्र कुशवाहा ने जातीय जनगणना के फायदे पर कहा कि इसका फायदा अकेले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नहीं होगा। हमने भी जातीय जनगणना की आवाज उठाई थी। सभी पार्टियों ने तय किया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसके बाद यह करा रहे हैं।

अतीक अहमद की हत्या के सवाल पर उन्होंने बीच का रास्ता अपनाते हुए कहा कि अतीक अहमद की हत्या की जांच चल रही है। पूरे मामले को यूपी पुलिस देख रही है। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। जांच के पहले कुछ बोलना सही नहीं होगा।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनाउपेंद्र कुशवाहानरेंद्र मोदीBJPजेडीयूJDURajiv Ranjan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए