लाइव न्यूज़ :

Bihar Floor Test Big News LIVE: गरीब जरूर हो सकते हैं लेकिन बेईमान और बिकाऊ नहीं, नीतीश सरकार के विश्वासमत से पहले मांझी ने दिया बयान

By एस पी सिन्हा | Updated: February 10, 2024 16:37 IST

Bihar Floor Test Big News LIVE: जीतन राम मांझी ने लिखा कि, "जो खेला होना था हो गया अब कुछ होने वाला नहीं है। मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए मजबूत था है और रहेगा। वईसे फिर भी किसी को “खेला” खेलने का मन है तो विकास जी के दुकान पर जाकर खिलौना ले ले। वहां 30 फीसदी का डिस्काउंट चल रहा है, सस्ता, मजबूत एवं टिकाऊ खिलौना बेचते हैं विकास बाबू।"

Open in App
ठळक मुद्देचारों विधायक एनडीए गठबंधन के पक्ष में वोट देंगे।विधायक विधानसभा में हाजिर रहेंगे और सरकार के पक्ष में मतदान भी करेंगे। 43-44 वर्ष की राजनीति हो गई है। बहुत लोग आते हैं, मिलते रहते हैं, उनको मना नहीं कर सकता।

Bihar Floor Test Big News LIVE: बिहार में नीतीश सरकार के विश्वासमत से पहले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से भाकपा- माले विधायकों  के द्वारा की गई मुलाकात के बाद मांझी के लालू के जाल में फंसने की चर्चा शुरू हो गई। कयासों का बाजार गर्म होने के बाद जीतन राम मांझी ने सफाई देते हुए कहा है कि वे गरीब जरूर हो सकते हैं लेकिन बेईमान नहीं है। वे और उनकी पार्टी पूरी मजबूती से सरकार के साथ है। मांझी ने कहा कि हम किसी के चंगुल में नहीं फंसना चाहते हैं। हम जहां हैं हमारे चारो विधायक वहां हैं। हमारे दो विधायक जो बाहर हैं, कल तक आ जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी भी कल शाम तक पटना पहुंच जाएंगे। हमने आज ही व्हिप जारी कर दिया है कि हमारे चारों विधायक एनडीए गठबंधन के पक्ष में वोट देंगे।

हमारे सभी विधायक विधानसभा में हाजिर रहेंगे और सरकार के पक्ष में मतदान भी करेंगे। यह बात पूरी तरह से स्पष्ट है कहीं कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों के मिलने जुलने की बात रही तो मेरी 43-44 वर्ष की राजनीति हो गई है। बहुत लोग आते हैं, मिलते रहते हैं, उनको मना नहीं कर सकता।

अगर उनसे मिलने मात्र से कोई संशय की बात होती है तो इसका मतलब है कि जीतन राम मांझी को किसी ने ठीक तरह से समझा नहीं है। उन्होंने कहा कि हम गरीब जरूर हो सकते हैं, लेकिन बेईमान नहीं हो सकते हैं और अंत-अंत तक साथ देंगे। उन्होंने कहा कि किसी का आना-जाना बहुत महत्व नहीं रखता है।

इसके साथ ही साथ जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, "जो खेला होना था हो गया अब कुछ होने वाला नहीं है। मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए मजबूत था है और रहेगा। वईसे फिर भी किसी को “खेला” खेलने का मन है तो विकास जी के दुकान पर जाकर खिलौना ले ले। वहां 30 फीसदी का डिस्काउंट चल रहा है, सस्ता, मजबूत एवं टिकाऊ खिलौना बेचते हैं विकास बाबू।"

टॅग्स :जीतन राम मांझीBihar BJPनीतीश कुमारअमित शाहलालू प्रसाद यादवLalu Prasad Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए