लाइव न्यूज़ :

बिहार में बाढ़-बारिश से तबाही, अब तक 40 लोगों की मौत, एनडीआरएफ की 22 टीमें राहत-बचाव में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2019 12:26 IST

एनडीआरएफ के अनुसार सोमवार को बिहार की राजधानी पटना के जलमग्न इलाकों से महिलाओं और बच्चों सहित चार हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Open in App
ठळक मुद्देपानी में फंसे लोगों के लिये वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद से खाने के पैकेट और दूसरी राहत सामग्री गिराई गयी।बिहार में बाढ़ बिगड़े हालात पर काबू पाने के लिए एनडीआरएफ 22 टीमें तैनात की गई है।

बिहार में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश से भारी तबाही मची हुई है। बारिश और बाढ़ के चलते पटना सहित विभिन्न जिलों में अब तक 40 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 9 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।

बिहार बाढ़: एनडीआरएफ की 22 टीमें तैनात

बिहार में बाढ़ बिगड़े हालात पर काबू पाने के लिए एनडीआरएफ 22 टीमें तैनात की गई है। इसमें 6 टीमें केवल पटना में लगी है। बिहार में आये बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति की भी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने की।

पटना में सोमवार को बारिश में कमी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। पटना के राजेंद्र नगर, एसके पुरी समेत कई इलाकों से मोटर के जरिए पानी निकालने का काम जारी है। साथ ही पटना में घरों में फंसे लोगों के लिए खाना और पीने का पानी भेजने का काम भी लगातार जारी है।

पटना में हेलिकॉप्टर से गिराई गई राहत सामग्री, 6000 से अधिक लोगों को निकाला गया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को हालात का जायजा लेने के लिए पटना का हवाई दौरा किया था। वहीं पानी में फंसे लोगों के लिये वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद से खाने के पैकेट और दूसरी राहत सामग्री गिराई गयी।

एनडीआरएफ के अनुसार सोमवार को जलमग्न इलाकों से महिलाओं और बच्चों सहित चार हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आज भी बचावकार्य जारी है। राजधानी पटना के इलाकों जैसे राजेन्द्र नगर, कंकड़बाग, पत्रकार नगर, हनुमान नगर और मलाही पकड़ी में सामान्य जनजीवन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। अधिकतर स्थानों में जलजमाव के कारण लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं।

टॅग्स :बाढ़बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष