बिहार: सम्राट चौधरी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हुई कार्यसमिति की पहली बैठक, केंद्र की उपलब्धियों को जनता तक ले जाने का निर्णय

By एस पी सिन्हा | Published: May 20, 2023 04:08 PM2023-05-20T16:08:30+5:302023-05-20T16:10:20+5:30

सम्राट चौधरी ने कहा कि हम बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे। बूथ कैसे जीतेंगे उस पर मंथन किया जाएगा। प्रधानमंत्री के 9 साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है और इन उपलब्धियों को हम महा अभियान के जरिए जन-जन तक ले जाने का काम करेंगे। कार्यकर्ताओं के कंधों पर यह बड़ी जिम्मेदारी है।

Bihar first meeting of the working committee after Samrat Chaudhary became BJP state president | बिहार: सम्राट चौधरी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हुई कार्यसमिति की पहली बैठक, केंद्र की उपलब्धियों को जनता तक ले जाने का निर्णय

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (फाइल फोटो)

Highlightsसम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हुई कार्यसमिति की पहली बैठककार्यसमिति की बैठक में 700 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लियालोकसभा चुनाव 2024 के लिए बनाई गई रणनीति

पटना: सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक आयोजित की गई। कार्यसमिति की बैठक में 700 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में राज्यभर से तमाम कार्यसमिति के सदस्यों को आमंत्रित किया गया। वहीं प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान अपने संबोधन में सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के 9 साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है और इन उपलब्धियों को हम महा अभियान के जरिए जन-जन तक ले जाने का काम करेंगे। कार्यकर्ताओं के कंधों पर यह बड़ी जिम्मेदारी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे। बूथ कैसे जीतेंगे उस पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 18 साल से बिहार को लूट रहे हैं। राजद चिल्लाती है कि आरक्षण खत्म होने नहीं देंगे, लेकिन लालू प्रसाद यादव ने 15 साल में कितनों को आरक्षण दिया, वो सबको पता है। पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में सभी को आरक्षण दिया। 10 फीसदी अगड़ों को आरक्षण दिया गया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद गरीबों को घर मिला, उनके बैंक खाते खुले। किसानों के सम्मान की बात सब करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने उनका असली सम्मान किया है। केंद्र में गरीबों की सरकार है।​​ नोटबंदी और जीएसटी की वजह से टैक्स कलेक्शन में इजाफा हुआ है। सम्राट चौधरी ने कहा कि आज पेपर में मैंने देखा की नीतीश कुमार ने कहा है कि जातीय जनगणना में भाजपा के लोगों ने यह नहीं कहा था कि आप कानून बनाओ। आज सुशील जी का बयान आया कि आप कानून बनाएं। अरे भाई यदि आप सुशील जी के कहने पर तैयार हों तो इन्हीं को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए।

पूरी भाजपा पार्टी आपकी पीठ पर खड़ी हो जाएगी। क्या बात कर रहे हैं? हमारा तो धर्म है, हमलोगों ने तो समर्थन दिया आपको। आपको तो शर्म से अपनी गद्दी छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार चाहिए। केंद्र सरकार यदि राशि नहीं दे तो टीचर को वेतन नहीं मिलेगा। बिहार में एयरपोर्ट नहीं बन रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली सिर्फ राजनीति के लिए जाते है। केंद्र से राशि मांगने के लिए कभी नहीं जाते हैं।

Web Title: Bihar first meeting of the working committee after Samrat Chaudhary became BJP state president

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे