लाइव न्यूज़ :

बिहारः 9 स्कूली बच्चों की मौत के आरोपी बीजेपी नेता के खिलाफ FIR दर्ज, विपक्ष हमलावर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 26, 2018 18:54 IST

बिहार के मीनापुर में बोलेरो से स्कूली बच्चों को कुचलने के आरोपी बीजेपी नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज। राहुल बोले- नीतीश की अंतरात्मा की आवाज आज किसे बचा रही हैं

Open in App

बिहार के मुजफ्फरपुर में स्कूल परिसर में बेकाबू बोलेरो ने 9 स्कूली बच्चों को कुचल डाला था। इस मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता मनोज बैठा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही पुलिस मनोज बैठा की तलाश में जुट गई है। जिस अनियंत्रित बोलेरो से कुचलकर बच्चों की मौत हुई वो मनोज बैठा की है। आरोप है कि हादसे के वक्त मनोज ही गाड़ी चला रहा था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सैदपुर के टोल के सीसीटीवी में मनोज की गाड़ी दिखाई जिसमें वो बैठा हुआ। यह रिकॉर्डिंग 12.30 बजे की है। यहां से 35 किमी. दूर मीनापुर थानाक्षेत्र में यह हादसा हुआ। उस वक्त दोपहर के 1.30 बज रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सामने छुट्टी के बाद छात्र घर जा रहे थे। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरे बच्चों को कुचलती हुई निकल गई। इनमें 9 बच्चों की मौत हो गई और 24 घायल हो गए थे। हादसे के बाद आरोपी फरार हो गया था।

मनोज बैठा बीजेपी से जुड़े मनोज महादलित प्रकोष्ठ के जिलास्तरीय नेता हैं। विपक्षी नेताओं ने इस हादसे के लिए बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया, 'नौ मासूम बच्चों को कुचलने वाले हत्यारे बीजेपी नेता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के सीधे संरक्षण के चलते अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।'

राहुल गांधी ने लिखा, 'नशामुक्त बिहार में नशे में धुत एक भाजपा नेता ने 9 मासूम बच्चों को मार दिया! नीतीश जी क्या यही है आपकी शराबबंदी की सच्चाई? आपकी अंतरात्मा की आवाज आज किसे बचा रही हैं- आरोपी भाजपा नेता को या बिहार में शराब की सच्चाई को?'

बिहार के उपमुख्यमंत्री ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की पैरवी की है। उन्होंने बताया कि मैंने मुजफ्फरपुर के एसपी से बातचीत करके कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मासूमों की जान लेनेवालों के साथ कोई रहम नहीं होना चाहिए। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी दावा किया कि आरोपी पाताल में भी होगा तो उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा। नीरज ने कहा कि जो भी होगा वह कानून के मुताबिक होगा। हमारी सरकार न किसी को फंसाती है और न ही बचाती है।

टॅग्स :बिहारराहुल गाँधीतेजस्वी यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति