लाइव न्यूज़ :

Bihar Exit Poll Result 2025: बिहार में सबसे बड़ी पार्टी कौन?, ‘एक्सिस माय इंडिया’ पोल में खुलासा, देखिए भाजपा, जदयू, राजद और कांग्रेस का प्रदर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2025 19:04 IST

Bihar Exit Poll Result 2025: अनुमान जताया है कि राजग को 243 सदस्यीय विधानसभा में 43 प्रतिशत वोट के साथ 121 से 141 सीटें मिल सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Exit Poll Result 2025: महागठबंधन को 41 प्रतिशत वोट के साथ 98 से 118 सीटें हासिल हो सकती हैं।Bihar Exit Poll Result 2025: राजद एक बार फिर सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकता है।Bihar Exit Poll Result 2025: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) शामिल हैं।

नई दिल्लीः प्रमुख चुनाव सर्वेक्षण एजेंसी ‘एक्सिस माय इंडिया’ ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी अपने ‘एग्जिट पोल’ (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को बढ़त मिलने की संभावना जताई है। हालांकि, उसका यह भी कहना है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एक बार फिर सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकता है। उसने अनुमान जताया है कि राजग को 243 सदस्यीय विधानसभा में 43 प्रतिशत वोट के साथ 121 से 141 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 41 प्रतिशत वोट के साथ 98 से 118 सीटें हासिल हो सकती हैं।

चुनाव सर्वेक्षण एजेंसी ने बिहार में दूसरे एवं अंतिम चरण के मतदान के एक दिन बाद अपना एग्जिट पोल जारी किया। राजग में जनता दल-यूनाइटेड (जदयू), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) शामिल हैं।

वहीं, महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, वाम दल, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) शामिल हैं। ‘एक्सिस माय इंडिया’ के सर्वेक्षण के अनुसार, राजग में भाजपा को 50 से 56 सीटें और जद(यू) को 65 से 62 सीटें मिलने का अनुमान है। साथ ही, लोजपा (रामविलास) को 11 से 16, ‘हम’ को दो से तीन तथा रालोमो को दो से चार सीटें मिल सकती हैं।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि महागठबंधन का मुख्य घटक 67 से 76 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकता है। महागठबंधन में कांग्रेस को 17 से 21, वीआईपी को तीन से पांच, वाम दलों को 10 से 14 तथा आईआईपी को शून्य से एक सीट मिलने का अनुमान है। ‘एक्सिस माय इंडिया’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि जन सुराज पार्टी को शून्य से दो सीटें ही मिल सकती हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में छह और 11 नवंबर को मतदान हुआ। मतगणना 14 नवंबर को होनी है। दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद कुछ देर बाद, मंगलवार को जारी लगभग सभी चुनाव सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में संभावना जताई गई थी कि राजग प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बना सकता है।

यदि असल नतीजे भी इन सर्वेक्षणों के आंकड़ों की तरह रहते हैं तो एक बार फिर राजद, कांग्रेस, वाम दल और वीआईपी के महागठबंधन के लिए सत्ता दूर की कौड़ी साबित होगी। ‘मैट्रिज’ के सर्वेक्षण के अनुसार, राजग 147 से 167 सीटों के साथ दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा हासिल कर सकता है। इसके एग्जिट पोल में कहा गया है कि महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिल सकती हैं।

तथा जन सुराज को शून्य से दो सीट ही मिलने की संभावना है। ‘दैनिक भास्कर’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि राजग को 145 से 160 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 73 से 91 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। ‘पीपुल्स पल्स’ के एग्जिट पोल में भी राजग के एक बार फिर से जीत हासिल करने की संभावना जताई गई है।

इस सर्वेक्षण के अनुसार, राजग को 133 से 159 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 75 से 101 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है। इस सर्वेक्षण ने जनसुराज को शून्य से पांच सीट मिलने की संभावना जताई है। ‘चाणक्या स्ट्रेटजीज’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि राजग 130 से 138 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकता है।

जबकि महागठबंधन को 100 से 108 सीटों के साथ एक बार फिर विपक्ष में बैठना पड़ सकता है। उसने अन्य दलों को तीन से पांच सीट मिलने का अनुमान जताया है। ‘पोल स्ट्रेट’ के सर्वेक्षण में राजग को 133 से 148 सीटें हासिल होने का अनुमान जताया गया है, जबकि महागठबंधन को 87 से 102 सीटें मिलने का अनुमान है। उसका कहना है कि अन्य को तीन से पांच सीटें मिल सकती हैं।

‘पोल डायरी’ के एग्जिट पोल में राजग को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। उसका कहना है कि सत्तारूढ़ गठबंधन 184 से 209 सीटें हासिल करते हुए 2010 के विधानसभा चुनाव की तरह प्रदर्शन कर सकता है। इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि विपक्षी महागठबंधन को 32 से 49 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है।

टॅग्स :एग्जिट पोल्सबिहार विधानसभा चुनाव 2025तेजस्वी यादवआरजेडीकांग्रेससीपीआईएमजेडीयूBJPजेपी नड्डानीतीश कुमारअमित शाहचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई

भारतWest Bengal elections: चुनाव आयोग ने मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के 15 बूथों पर दोबारा मतदान का दिया आदेश

भारत20 साल बाद एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास को खाली किया पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?, बुद्ध पूर्णिमा के दिन 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट, वीडियो

भारतबुद्ध पूर्णिमा पर लद्दाख पहुंचे अमित शाह, कारगिल में 10,000 लीटर प्लांट का ऐलान

भारत'BJP की पश्चिम बंगाल में जीत घुसपैठ रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी': बांग्लादेशी सांसद को हुई चिंता, सदन में कहा- यह खतरनाक

भारत अधिक खबरें

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी

भारतVIDEO: केदारनाथ में गूंजा कैलाश खेर का 'जय-जय केदारा', भक्ति में डूबे श्रद्धालु