लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: छठ महापर्व के मौके पर भी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव दिखे सियासी मूड में, रेलवे पर साधा जमकर निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: October 25, 2025 15:17 IST

लालू यादव ने छठ पूजा को लेकर रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली 12 हजार स्पेशल ट्रेनों को लेकर हमला बोला है।

Open in App

पटना: छठ महापर्व के मौके पर भी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव सियासी मूड में ही दिखाई दे रहे हैं। सुबह-सुबह वह एनडीए सरकार पर भड़क गए। लालू यादव ने छठ पूजा को लेकर रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली 12 हजार स्पेशल ट्रेनों को लेकर हमला बोला है। लालू यादव ने छठ के पहले दिन सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि,"झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार ने शेखी बघारते हुए कहा था कि देश की कुल 𝟏𝟑,𝟏𝟗𝟖 ट्रेनों में से 𝟏𝟐,𝟎𝟎𝟎 रेलगाड़ियां छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जायेंगी। यह भी सफेद झूठ निकला। 𝟐𝟎 सालों की एनडीए सरकार में पलायन का दंश झेल रहे बिहारियों के लिए लोक आस्था के महापर्व छठ पर भी ये लोग रेलगाड़ियां ढंग से नहीं चलवा सकते"। 

लालू यादव ने आगे कहा कि "मेरे बिहारवासियों को अमानवीय तरीके से ट्रेनों में सफर करना पड़ रहा है। कितना शर्मनाक है? डबल इंजन सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रतिवर्ष बिहार के 𝟒 करोड़ से अधिक लोग काम के लिए अन्य राज्यों में पलायन करते है। यूपीए सरकार के बाद से एनडीए सरकार ने बिहार में कोई बड़ा उद्योग नहीं लगाया। ये लोग बिहार विरोधी है"। 

उल्लेखनीय है कि रेलवे की ओर से घोषणा की गई थी कि दशहरा, दिपावली और छठ के लिए 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। ताकि आसानी से प्रवासी अपने घर पहुंच सकें। वहीं विपक्ष की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि रेलवे का दावा झूठा था और यात्री परेशानी का सामना कर अपने घर पहुंच रहे हैं। इसको लेकर लालू यादव ने एनडीए सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्रेनें ढंग से नहीं चलवाने का आरोप लगाया है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहार विधानसभा चुनाव 2025
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया