लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections Result 2025: जीत से गदगद हुए नीतीश कुमार, पीएम मोदी समेत इन नेताओं का जताया आभार

By अंजली चौहान | Updated: November 14, 2025 18:47 IST

Bihar Elections Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 ने एनडीए को अब तक का सबसे बड़ा जनादेश दिया है, जिससे उसका 20 साल का दबदबा और बढ़ गया है। इन दशकों में एनडीए को बस एक ही नुकसान हुआ है, जब नीतीश कुमार अलग हुए।

Open in App

Bihar Elections Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव मतगणना में एक बार फिर एनडीए की सत्ता में वापसी हो रही है। चुनाव आयोग 14 नवंबर को गिनती कर रहा है और अब लगभग कुछ ही देर में फाइनल आंकड़े आ जाएंगे। इस बीच, बिहार के सीएम और जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने ट्वीट कर जनता को धन्यवाद दिया है। 

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, "मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को नमन करते हुए उनसे मिले समर्थन के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।"

नीतीश कुमार ने अपने एक्स पर लंबा ट्वीट करके जनता और अपने गठबंधन का शुक्रिया कर रहे हैं। 

नीतीश कुमार ने कहा, "इस चुनाव में एनडीए गठबंधन ने पूर्ण एकजुटता का परिचय देते हुए प्रचंड बहुमत प्राप्त किया है। इस प्रचंड विजय के लिए एनडीए गठबंधन के सभी सहयोगियों - चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी, और उपेंद्र कुशवाहा जी का भी आभार एवं धन्यवाद।"

नीतीश ने कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्य की जनता ने हमें प्रचंड बहुमत देकर हमारी सरकार पर अपना विश्वास व्यक्त किया है। इसके लिए मैं राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को नमन करता हूँ, और हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। आप सभी के सहयोग से बिहार और भी आगे बढ़ेगा और देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नीतीश कुमारजेडीयूBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?