लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: बाहुबली नेता एवं पूर्व सांसद आनंद मोहन छोटे बेटे और बेटी को उतारना चाहते हैं चुनावी मैदान में, परिवार संग जाकर की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2025 16:38 IST

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के कारणों पर आनंद मोहन ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। आनंद मोहन से मीडिया ने जब पूछा कि बिहार में इस बार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने का दावा किया जा रहा है, तो उन्होंने कहा कि आप जाकर मिठाई बांट दीजिए। 

Open in App

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने रविवार को पूर्व सांसद आनंद मोहन अपनी पत्नी सांसद लवली आनंद और विधायक बेटे चेतन आनंद के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और इनके बीच काफी देर तक बातचीत हुई। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हुई इस मुलाकात को खास माना जा रहा है। मुलाकात के बाद उन्होंने तेजस्वी यादव पर तीखा तंज कसा। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के कारणों पर आनंद मोहन ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। आनंद मोहन से मीडिया ने जब पूछा कि बिहार में इस बार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने का दावा किया जा रहा है, तो उन्होंने कहा कि आप जाकर मिठाई बांट दीजिए। 

उन्होंने कहा कि बिहार के सीतामढ़ी में मां सीता के मंदिर का शिलान्यास होना देश और मिथिला के लिए बहुत बड़ी और गौरवपूर्ण बात है। वहीं, तेजस्वी यादव के द्वारा युवाओं को नौकरी देने के वादे और यह दावा करने पर कि युवा उनके साथ हैं, आनंद मोहन ने कहा कि उनके माता-पिता के राज्य में तो किसी को नौकरी नहीं मिली, आगे देखना होगा क्या होता है? जब तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि उनकी योजनाओं की कॉपी की जा रही है, तो आनंद मोहन ने कहा कि “ठीक है, तेजस्वी यादव थिंक टैंक हैं। 

उल्लेखनीय है कि आनंद मोहन इसबार के चुनाव में अपने दोनों बेटे और एक बेटी को मैदान में उतारना चाहते हैं। उन्होंने इस बात का संकेत दिया है कि उनके दूसरे बेटे और एकलौती बिटिया को विधान सभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके बच्चों ने उनकी गैर-मौजूदगी में उनकी राजनीतिक विरासत को संभाल कर दुनिया को दिखा दिया है। उनका राजनीति में आना परिवारवाद नहीं कहा जा सकता। बता दें कि महागठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ सरकार बनाने के बाद नीतीश कुमार के विश्वास मत हासिल करने के दौरानआनंद मोहन ने बड़ी भूमिका निभाई थी। 

उन्होंने अपने बेटे राजद विधायक चेतन आनंद को नीतीश कुमार के पीछे खड़ा कर माहौल बदल दिया था। चेतन आनंद के जदयू के साथ आने के साथ ही तेजस्वी यादव का खेला खराब हो गया था। उनके तीन विधायकों ने पाला बदल लिया था। राजद विधायक प्रहलाद यादव और अनंत सिंह की पत्नी पूनम देवी ने राजद छोड़कर सरकार का साथ दिया था। आनंद मोहन और अनंत सिंह ने पूरी बाजी पलट कर रख दी थी। चेतन आनंद को मंत्री का बंगला तो मिल गया, लेकिन मंत्री नहीं बनाए गये। अनंत सिंह को इनाम में एके-47 मामले में राहत मिली।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025आनंद मोहन सिंहनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार