लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections: प्रशांत किशोर और जदयू के बीच तीखे बयानों की बौछार, संजय सिंह के बयान पर पीके ने किया पलटवार

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2025 15:23 IST

रविवार को जदयू के विधान पार्षद संजय सिंह के द्वारा जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को सत्ता का लालची बताते हुए यह कहा गया था कि प्रशांत किशोर ने जदयू में रहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उपमुख्यमंत्री पद की मांग की थी, जिसके बाद वह बागी हो गए।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक देखकर सियासी दलों के द्वारा शब्द बाणों की बौछार की जाने लगी है। रविवार को जदयू के विधान पार्षद संजय सिंह के द्वारा जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को सत्ता का लालची बताते हुए यह कहा गया था कि प्रशांत किशोर ने जदयू में रहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उपमुख्यमंत्री पद की मांग की थी, जिसके बाद वह बागी हो गए। इस पर प्रशांत किशोर ने पलटवार करते हुए कहा है कि हम तो सीएम हाउस में रहते थे, जहां इनको जाने की अनुमति भी नहीं थी। ऐसे लोगों के बयानों पर क्या प्रतिक्रिया दें?

उल्लेखनीय है कि प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार का रिश्ता पुराना रहा है। 2015 में प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार और लालू यादव के महागठबंधन को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। 2018 में वह जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने, लेकिन मतभेदों के चलते 2020 में पार्टी से निकाल दिए गए। अब जन सुराज पार्टी के जरिए वह बिहार में नया राजनीतिक विकल्प तलाश रहे हैं। उनकी ‘जन सुराज पदयात्रा’ बिहार में बदलाव की मांग को लेकर चर्चा में है, लेकिन जदयू का कहना है कि यह सिर्फ सियासी ड्रामा है। 

वहीं, प्रशांत किशोर के द्वारा अक्सर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला किए जाने पर बीते रविवार को संजय सिंह ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए उन्हें “महत्वाकांक्षी” और “कुर्सी का भूखा” बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रशांत को बहुत सम्मान दिया, उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया। लेकिन, वह उपमुख्यमंत्री बनना चाहते थे। इनकार होने पर वह नीतीश की आलोचना करने लगे। संजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी महज एक “महंगा ब्रांडिंग प्रोजेक्ट” है, जो जनता के हित के लिए नहीं, बल्कि निजी स्वार्थ के लिए चल रहा है। 

इसके बाद प्रशांत किशोर ने संजय सिंह के इन आरोपों का जवाब देते हुए खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि जब हम नीतीश जी से बात करते थे, तब संजय सिंह जैसे लोगों की वहां कोई वैल्यू थी क्या? वह जो बोल रहे हैं कि उनकी औकात थी कि वे सीएम हाउस में दाखिल हों?” वह कह रहे हैं कि मैं कुछ मांग कर रहा था कि इस दौरान वह वहां मौजूद थे क्या? प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि वह बिहार के लोगों के लिए काम कर रहे हैं, न कि कुर्सी के लिए। उन्होंने नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार और विकास के अभाव का आरोप लगाया, खासकर कल्याण बिगहा में, जहां उन्हें प्रशासन ने गांव में प्रवेश करने से रोका था।

टॅग्स :प्रशांत किशोरजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट