लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव से पहले अटकलें तेज, क्या तेजस्वी यादव के साथ जाएंगे चिराग पासवान?, देखिए केंद्रीय मंत्री ने क्या दिया जवाब

By एस पी सिन्हा | Updated: May 29, 2025 11:20 IST

बिहार के नवादा जिले के दौरे के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया, जहां मुलाकात तेजस्वी यादव से हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुलाकात से मीडिया के एक वर्ग में अटकलें लगने लगी थीं। वैचारिक मतभेद हैं, जो राजनीतिक तालमेल को असंभव बनाते हैं।मुलाकात का मौका है, तो आपको इस पर ज्यादा गौर नहीं करना चाहिए।

पटनाः केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि उनके राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ ‘पारिवारिक संबंध’ हैं लेकिन ‘अत्यंत वैचारिक मतभेदों’ के कारण उनसे राजनीतिक तालमेल संभव नहीं है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष ने पिछले सप्ताह बिहार के नवादा जिले के अपने दौरे के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया, जहां उनकी मुलाकात तेजस्वी यादव से हुई थी।

इस मुलाकात से मीडिया के एक वर्ग में अटकलें लगने लगी थीं। चिराग ने कहा, ‘‘हमारे पारिवारिक संबंध हमारे पिताओं के समय से हैं। इसलिए हम सामाजिक रूप से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन हमारे बीच बहुत अधिक वैचारिक मतभेद हैं, जो राजनीतिक तालमेल को असंभव बनाते हैं।

अगर यह संभव होता तो हम 2020 के विधानसभा चुनावों में ही हाथ मिला लेते, जिसे मैंने बिना किसी गठबंधन का हिस्सा बने लड़ने का फैसला किया था।’’ उन्होंने एक दिन पहले तेजस्वी यादव को पुत्ररत्न प्राप्ति का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मेरे भतीजे का जन्म हुआ है। अगर यह मुलाकात का मौका है, तो आपको इस पर ज्यादा गौर नहीं करना चाहिए।

पिछली बार जब हम एक-दूसरे से मिले थे, तो उसे एक ठीकठाक बैठक भी नहीं कहा जा सकता।’’ दरअसल पासवान और यादव सेना के जवान मनीष कुमार के शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलने नवादा गए थे। मनीष कुमार की हाल ही में जम्मू-कश्मीर में सैन्य अभियान के दौरान मृत्यु हो गई थी। दोनों युवा नेताओं ने हाथ मिलाया और वहां से जाने से पहले बमुश्किल एक-दो शब्द बोले, लेकिन उनकी तस्वीर यहां कई मीडिया संस्थान द्वारा प्रकाशित की गई।

टॅग्स :चिराग पासवानतेजस्वी यादवबिहारपटनालालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया