लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2025: राजद को लग गया तगड़ा झटका, पार्टी की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा कुशवाहा ने थामा भाजपा का दामन

By एस पी सिन्हा | Updated: October 25, 2025 16:21 IST

प्रतिमा कुशवाहा ने कहा कि राजद में सिर्फ लक्ष्मी की पूछ है, बाहरी लोग पार्टी और परिवार तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं छठी मैया से आशीर्वाद मांगती हूं कि एनडीए गठबंधन की सरकार बने, ताकि बिहार में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ता रहे।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद को बड़ा झटका लगा है। बिहार पार्टी की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा कुशवाहा ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रतिमा कुशवाहा ने कहा कि राजद में सिर्फ लक्ष्मी की पूछ है, बाहरी लोग पार्टी और परिवार तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं छठी मैया से आशीर्वाद मांगती हूं कि एनडीए गठबंधन की सरकार बने, ताकि बिहार में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ता रहे।

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी अब पहले जैसी नहीं रही। कुछ बाहरी लोग पार्टी में शामिल हो गए हैं, जिससे परिवार और पार्टी दोनों बिखर गए हैं। प्रतिमा कुशवाहा ने कहा कि राजद ने सिर्फ परिवार को आरक्षण दिया, जबकि एनडीए ने आरक्षण दिया है। वहीं, दिलीप जायसवाल ने कहा कि मतदाताओं ने मोदी जी की गारंटी और नीतीश कुमार के विकास और कानून के राज पर भरोसा जताकर मन बना लिया है। 

उन्होंने कहा कि हम एनडीए में पांच पांडव हैं। पांडव के सामने कौरव जो होगा, वो तो खलनायक ही होगा। उन्होंने कहा कि ये महागठबंधन नहीं बल्कि ‘महालठबंधन’ है। दिलीप जायसवाल ने चुटकी लेते हुए गाना गुनगुनाया। नायक नहीं, खलनायक हूं मैं… ये खलनायक हैं राजद और कांग्रेस। यह बात बिहार की जनता समझ गई है। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। 

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस और राजद के लाडले ने वोट चोरी के आरोप में यात्रा निकाली थी। बाद में जनता ने उन्हें नकार दिया। उनका टायर पंचर हो गया, हवा निकल गई। दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वो यहां से भारत रत्न और जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की ‘जननायक’ वाली उपाधि चुराकर भाग गए। अब जिनको खलनायक बोलना चाहिए वो नायक की उपाधि लगा रहे हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025आरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर