लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2025: राजद इस बार कांग्रेस को 35-40 सीटों से ज्यादा देने का मूड में नहीं?

By एस पी सिन्हा | Updated: February 18, 2025 19:13 IST

सूत्रों की मानें तो राजद इस बार कांग्रेस को 35-40 सीटों से ज्यादा देने का मूड में नहीं है। दरअसल, पिछले चुनाव में कांग्रेस का परफॉर्मेंस बेहद साधारण था। उस वक्त कांग्रेस पार्टी ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सिर्फ 19 सीटें ही जीती थी।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के तालमेल को लेकर महागठबंधन में खींचतान बढ़ती जा रही है। कांग्रेस पार्टी ने अभी से ही अपनी सक्रियता बढा दी है। कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा है कि 70 सीटों से कम में समझौता नहीं होगा। वहीं, दूसरी ओर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी कम से कम 20 सीटों से कम लेने के मूड में नहीं दिखाई दे रहे हैं। इस बीच तेजस्वी यादव ने कहा है कि टिकट सबको चाहिए, लेकिन सीटें तो 243 ही हैं। 

उन्होंने कहा कि इस बार किसी नेता के कहने पर टिकट नहीं दिया जाएगा। ठोक-ठाककर ऐसा प्रत्याशी चुना जाएगा, जो जनता के बीच रहे। सबको साथ लेकर चले, लालू जी की पार्टी राजद की विचारधारा को मजबूत करे। ऐसे लोगों को टिकट देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई नेता कहता है कि इसको टिकट देना, उसको देना। ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। तेजस्वी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि पुराने मॉडल वाली सरकार को हटाना है। अबकी बार महागठबंधन की सरकार बनाना है। 

सूत्रों की मानें तो राजद इस बार कांग्रेस को 35-40 सीटों से ज्यादा देने का मूड में नहीं है। दरअसल, पिछले चुनाव में कांग्रेस का परफॉर्मेंस बेहद साधारण था। उस वक्त कांग्रेस पार्टी ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सिर्फ 19 सीटें ही जीती थी। कांग्रेस अगर थोड़ा अच्छा प्रदर्शन कर लेती तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन सकते थे। 

सूत्रों की मानें तो इस बार वाम दलों को कांग्रेस पार्टी से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी बैकफुट पर रहने के मूड में नहीं है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन के आधार पर ही सीटों का बंटवारा होगा और पार्टी 70 सीटों से कम पर समझौता नहीं होगा। यही वजह है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व बार-बार बिहार का दौरा कर रहा है।

टॅग्स :आरजेडीकांग्रेसमहागठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप