लाइव न्यूज़ :

Bihar Election: आज बिहार के इस 5 बाहुबलियों के भविष्य का होगा फैसला, नतीजे पर लोगों की नजर

By अनुराग आनंद | Updated: November 10, 2020 10:06 IST

बिहार के 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्रों पर चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच जीत-हार या बढ़त के रुझाान मिलने शुरू हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचौथी बार चुनाव जीतने के लिए सिंह मोकामा से राजद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव मधेपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

नई दिल्ली: बिहार के सत्ता की चाबी नीतीश कुमार या फिर तेजस्वी यादव के हाथ में होगी, इस बात का फैसला आज (10 नवंबर) शाम तक हो जाएगा। प्रदेश के 243 सीटों पर 3733 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के वोटों की गिनती हो रही है।

बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव के बाद आज नतीजे जारी किए जा रहे हैं। 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्रों पर चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच जीत-हार या बढ़त के रुझाान मिलने शुरू हो गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं प्रदेश के उन पांच बाहुबलियों के बारे में जिनके भविष्य का आज फैसला होगा। जिनके नतीजे पर लोगों की नजर है। 

अनंत सिंहबिहार के मोकामा सीट से अनंत सिंह चुनाव लड़ते हैं। इस सीट से अनंत सिंह पहले ही हैट्रिक लगा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार के अलग-अलग थाने में अनंत सिंह के खिलाफ 38 मामले दर्ज हैं। चौथी बार चुनाव जीतने के लिए सिंह मोकामा से राजद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। 

पप्पू यादवजन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव मधेपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक, मतगणना के दौरान शुरुआती रूझान में यादव पीछे चल रहे हैं। बता दें कि पप्पू यादव की पहचान बाहुबली नेता के रूप में होती है। हालांकि, इस समय पप्पू यादव बाहुबली की लिस्ट से बाहर निकलने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। यही वजह है कि सोशल वर्कर के तौर पर अपनी छवि बनाने का प्रयास पप्पू यादव कर रहे हैं। कभी बिहार के बाहुबलियों में टॉप पर पप्पू यादव का भी नाम आता था। 

मुन्ना शुक्लाबिहार की राजनीति में एक नाम मुन्ना शुक्ला है। तीन बार चुनाव जीत चुके मुन्ना शुक्ला उर्फ विजय कुमार शुक्ला इस वैशाली के लालगंज से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। मुन्ना शुक्ला पर कुल 13 केस दर्ज है। यही नहीं शुक्ला करोड़ों के मालिक भी हैं। 2015 में लोजपा के राजकुमार साह ने मुन्ना शुक्ला को चुनाव हरा दिया था। 

पप्पू पांडेय

गोपालगंज के कुचायकोट विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम के तरफ भी लोगों की नजर है। इस समय यह सीट हॉटसीट बना हुआ है। दरअसल, बाहुबली नेता पप्पू पांडेय इसी सीट से चुनाव लड़ते हैं। आज इस बाहुबली नेता के भी किस्मत का फैसला होना है। जदयू के इस बाहुबली उम्मीदवार और विधायक के सामने कांग्रेस के बाहुबली काली पांडेय हैं। ऐसे में साफ है कि गोपालगंज की ये लड़ाई काफी रोचक होने वाली है। इसी वजह से इस सीट पर राज्य के लोगों की नजर है। 

बाहुबली रीतलाल

पटना के दानापुर सीट से रीतलाल आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। रीतलाल अप्रैल में ही जेल से बाहर आए हैं। इस समय रीतलाल पर हत्या व रंगदारी समेत कई मामलों में करीब 14 केस दर्ज हैं। बता दें कि इस सीट पर भाजपा की तरफ से आशा देवी चुनावी मैदान में है। दरअसल, आशा देवी के पति के हत्या का आरोप में रीतलाल पर केस भी दर्ज है। 2010 में भी आशा देवी व रीतलाल आमने-सामने थे, उस समय रीतलाल चुनाव हार गए थे। 

टॅग्स :बिहारपप्पू यादवअनंत सिंहबिहार विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?