लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार को थका हुआ बताया, जदयू और भाजपा ने किया पलटवार

By भाषा | Updated: October 25, 2020 20:54 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भी तेजस्वी की टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा कि राजग के नेता हमेशा राज्य और देश के विकास के लिए ऊर्जा के साथ काम करते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थक चुके हैं भाजपा के नेताओं ने पलटवार करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थक चुके हैं और अब वह बिहार को संभाल पाने में सक्षम नहीं हैं, जिस पर प्रदेश में सत्तारूढ़ राजग में शामिल जद (यू) और भाजपा के नेताओं ने पलटवार करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। तेजस्वी (31) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (69) की उम्र का संभवत: जिक्र करते हुए कहा कि वह थक चुके हैं जिस कारण वह कठिन परिस्थितियों का सामना नहीं कर पाते हैं, चाहे वह कोरोना वायरस महामारी हो या मुजफ्फरपुर में ‘एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम’ (एईएस) का प्रकोप हो।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी ने रविवार को ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘‘आदरणीय नीतीश पूर्णत: उर्जाविहीन हो चुके हैं। उनकी पकाउ, थकाउ, उबाउ, बासी और घिसी—पिटी बातों से जनता पक चुकी है। थक चुके नीतीश कुमार जी वास्तविकता, तर्क और तथ्यों से भाग रहे हैं। बिहार के करोडों युवाओं का वर्तमान और भविष्य बर्बाद कर वो इतिहास के बासी पन्नों को पलट रहे हैं। ’’ तेजस्वी की इस टिप्पणी पर सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त करते हुए इसे ‘‘निरर्थक’’ करार दिया है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा, "नीतीश कुमार कई युवाओं की तुलना में अधिक ऊर्जावान हैं। वह दिन में 14-15 घंटे काम करते हैं, जो कई युवा नहीं कर पाएंगे ... उनके थक चुके होने की टिप्पणी किसी भी तर्क से परे है।'' नीतीश के विश्वासपात्र माने जाने वाले बिहार के जलसंसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा , ‘‘ मुख्यमंत्री कम से कम उनकी तरह 9वीं फेल नहीं हैं। वह (राजद नेता) सिर्फ व्यर्थ टिप्पणी कर रहे हैं।’’

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भी तेजस्वी की टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा कि राजग के नेता हमेशा राज्य और देश के विकास के लिए ऊर्जा के साथ काम करते रहे हैं। तेजस्वी की इसी तरह की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने हाल ही में कहा था, "वह कहते हैं कि मैं थका हुआ हूं, उन्हें पहले जवाब देना चाहिए कि जब बिहार में कोरोना वायरस (संक्रमण) फैला तो वह कहां थे।" गौरतलब है कि मार्च महीने से तेजस्वी बिहार में अनुपस्थित थे। करीब दो महीने बाद मई के मध्य में दिल्ली से वह पटना लौटे थे। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020जेडीयूतेजस्वी यादवआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

भारतबिहार में उपमुख्यमंत्री के नाम की अधिसूचना नहीं होने से गरमायी सियासत, नाम के आगे केवल "मंत्री" लिखा गया है, लेकिन “उप मुख्यमंत्री” नहीं लिखा गया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार