लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: नहीं मिला टिकट तो रो पड़े RJD नेता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By स्वाति सिंह | Updated: October 17, 2020 14:10 IST

वायरल वीडियो के बारे में सुरेश यादव ने कहा कि टिकट कटने से परिवार से लेकर समाज में महागठबंधन के प्रति गुस्सा है। इसलिए मैं 19 अक्टूबर को रक्सौल विधानसभा सीट से निर्दलीय ही नामांकन करूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देटिकट कटने से नाराज कुछ नेता बागी तेवर भी अपना रहे हैं। इस बार रक्सौल विधानसभा सीट आरजेडी की नहीं बल्कि कांग्रेस को मिली है।

बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे का दौर जारी है। वहीं, टिकट कटने से नाराज कुछ नेता बागी तेवर भी अपना रहे हैं। ऐसे ही नेता हैं रक्सौल विधानसभा सीट से आरजेडी के सुरेश यादव। इस बार रक्सौल विधानसभा सीट आरजेडी की नहीं बल्कि कांग्रेस को मिली है। टिकट कटने से नाराज आरजेडी नेता सुरेश यादव मीडिया से बात करते समय वो बुरी तरह से रो पड़े। 

इस दौरान उनकी मां और बहन से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बारे में सुरेश यादव ने कहा कि टिकट कटने से परिवार से लेकर समाज में महागठबंधन के प्रति गुस्सा है। इसलिए मैं 19 अक्टूबर को रक्सौल विधानसभा सीट से निर्दलीय ही नामांकन करूंगा।

दरअसल, बीते 15 सालों से राजद के साथ हैं। इस बार चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में थे। लेकिन रक्सौल सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। टिकट नहीं मिलने से सुरेश काफी परेशान हो गए। अब वह बागी हो गए हैं। मीडिया से बात करते समय वो रो पड़े। इनका एक वीडियो भी वायरल हा रहा है। सुरेश यादव ने कहा कि टिकट कटने से परिवार से लेकर समाज में महागठबंधन के प्रति गुस्सा है, इसलिए मैं 19 अक्टूबर को रक्सौल विधानसभा सीट से निर्दलीय ही नामांकन करूंगा। बोले-जनता की अदालत करेगी फैसला। रक्सौल विधानसभा सीट से इस बार महागठबंधन से कांग्रेस ने रामबाबू यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।  

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020आरजेडीकांग्रेसविधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो