लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज कुमार सिंह हारे या जीते, सुपौल के छातापुर सीट पर क्या है हाल, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: November 10, 2020 15:46 IST

Bihar Assembly Election Result: बिहार चुनाव के नतीजे आने जारी है। फाइनल रिजल्ट में अभी समय लगेगा। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज सिंह को लेकर अपडेट आया है। वे सुपौल का छातापुर सीट से चुनावी मैदान में हैं और मतों की गिनती में आगे चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह सुपौल का छातापुर सीट से मैदान मेंपिछले ही महीने चुनावी प्रचार के दौरान नीरज कुमार सिंह की तबीयत खराब होने की भी खबरें आई थी

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। बिहार में अब तक के रुझानों में एनडीए बहुमत के पार है। वहीं, महागठबंधन 100 सीटों के आसपास है। हालांकि, चुनाव के फाइनल नतीजे आने में काफी समय है। ऐसे में अभी भी माना जा रहा है कि ऊंट किसी भी करवट बैठ सकता है। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि बढ़े हुए ईवीएम और मतदान केंद्रों के कारण नतीजे आने में अभी और समय लगेगा।

इस बीच कई सीटों से रूझान सामने आए हैं। इसमें सुपौल का छातापुर सीट भी शामिल है। इस सीट पर खास नजर इसलिए कि यहां से सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह मैदान में हैं। इस सीट पर 7 नवंबर को मतदान हुए थे। पिछले ही महीने चुनावी प्रचार के दौरान उनकी तबीयत खराब होने की भी खबरें आई थी।

बताया गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में भी रहना पड़ा। इस कारण उनका चुनाव प्रचार का कार्यक्रम भी प्रभावित हुआ है।

सुपौल के छातापुर सीट पर क्या है हाल

छातापुर में मुख्य मुकाबला BJP के नीरज कुमार सिंह उर्फ़ बबलू और आरडेजी के विपिन सिंह के बीच है। इससे पहले 2015 के हुए चुनाव में नीरज कुमार सिंह ने आरडेजी जहूर आलम को करीब 9 हज़ार वोटों से हराया था। 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में नीरज ने जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए अकील अहमद को 23 हज़ार मतों से मात दी थी।

इस बार भी यहां फिलहाल नीरज कुमार सिंह जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। वे विपिन सिंह से करीब 8 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार नीरज के खाते में अभी 35021 वोट आए हैं। वहीं, विपिन के खाते में 27083 वोट पड़ चुके हैं। 

इसके अलावा तीसरे नंबर पर अभी अरुण कुमार आजाद हैं। वे निर्दलीय लड़ रहे हैं। साथ ही जअपा, बसपा, एनसीपी, एआइएमआइएम आदि दलों ने भी यहां अपना प्रत्याशी खड़े किये हैं।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020छातापुरसुशांत सिंह राजपूतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Polls: नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दिलाई लालू-राबड़ी सरकार की यादें, कहा- 2005 से पहले बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर था

भारतबिहार विधानसभा चुनावः कई विधायक होंगे बेटिकट, भाजपा, जदयू, कांग्रेस और राजद में हड़कंप, उम्रदराज विधायकों पर संकट, बेटे-बेटियों को आगे करने की कोशिश

भारतबिहार विधानसभा चुनावः महागठबंधन में सीट को लेकर सिर फुटव्वल?, 15 सितंबर को उम्मीद, सोनिया गांधी और लालू प्रसाद यादव की भूमिका अहम

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत