लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: मंत्री बृजकिशोर बिंद ने जनता से कहा-मैं अगर चुनाव हारा तो इलाके में पड़ेगा अकाल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 17, 2020 15:48 IST

भूतत्व मंत्री बृजकिशोर बिंद का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह काफी दिलचस्प है. वायरल वीडियो में मंत्री बृजकिशोर बिंद जनता से कह रहे हैं कि जब से हम चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बने हैं तब से इस क्षेत्र में अकाल नहीं पड़ा है. मैं अगर चुनाव हारा तो इलाके में अकाल पड़ेगा.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा चुनाव नजदीक देख जनता के दरबार में जनप्रतिनिधियों ने हाजिरी लगाना तेज कर दिया है. भूतत्व मंत्री बृजकिशोर बिंद का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक देख जनता के दरबार में जनप्रतिनिधियों ने हाजिरी लगाना तेज कर दिया है. कुछ जनप्रथिनिधी खदेड़े जा रहे हैं तो कुछ का अलग तरह से चुनावी हथकंडा अपना रहे हैं. ऐसे में राज्य के खान एवं भूतत्व मंत्री बृजकिशोर बिंद का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह काफी दिलचस्प है. वायरल वीडियो में मंत्री बृजकिशोर बिंद जनता से कह रहे हैं कि जब से हम चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बने हैं तब से इस क्षेत्र में अकाल नहीं पड़ा है. मैं अगर चुनाव हारा तो इलाके में अकाल पड़ेगा.

मंत्री जी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं. क्षेत्र में पहुंचे तो मतदाताओं से कहा कि मैं विधायक बना तो किसी की फसल खराब नहीं हुई, लेकिन अगर अब मैं चुनाव हार गया तो इलाके में अकाल पड़ जाएगा. मंत्री जी के इस नायाब चुनावी हथकंडे वाला वीडियो वायरल हो गया है. इस वायरल वीडियो के बाद बाद कैमूर जिले की राजनीति गर्मा गई है. इसको लेकर मंत्री जी के विधानसभा क्षेत्र में चैनपुर में लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं. उधर, विपक्ष आरोप लगा रहा है कि मंत्री जी ने अगर विकास कर दिया होता तो उन्हें जनता को धमकाने की जरूरत नहीं पड़ती. हालांकि, मंत्रीजी को यह याद ही नहीं है कि यह बातें उन्हेंने किस गांव में कही है. लेकिन जनता ने मंत्रीजी की बातें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है. विपक्ष ने अब आड़े हांथों लेते हुए कहा है कि इसबार धमकी नहीं चलेगी. वहीं, मंत्री ब्रिज किशोर बिंद से बात बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमने अपने क्षेत्र में काफी विकास किया है.

उन्होंने कहा कि यह सही बात है कि जब से हम जीते हैं तब से क्षेत्र में अकाल नहीं पड़ा है. विपक्ष विखंडित करके बातों को बोल रहा है. मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया है. मैं अभी भी अपने बयान पर कायम हूं. अगर मेरी बातें किसी को बुरी लगती है तो हम क्या करें? मैं किसी को धमका नहीं रहा हूं. मैंने सच्चाई लोगों को बताई है. मैंने चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के किस गांव में यह बातें कही है, मुझे पता नहीं, लेकिन मैंने यह बातें कही है, यह मुझे याद है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०विधान सभा चुनाव २०२०बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो