लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: लालू के लाल तेज प्रताप यादव ने छोड़ा मैदान, विधानसभा सीट बदलने का लिया निर्णय, महुआ के बदले जायेंगे हसनपुर सीट पर

By एस पी सिन्हा | Updated: September 6, 2020 16:57 IST

तेज प्रताप यादव के सीट बदलने को लेकर लंबे वक्त से अटकलें लग रही थी. इस पोस्टर को शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वह 7 सितंबर को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने वाले हैं.

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव अब अपने वर्तमान विधानसभा सीट पर भी हिचकोलें खाते दिखने लगे हैं. तेज प्रताप यादव फिलहाल महुआ विधानसभा सीट से विधायक हैं.

पटना: अपने निजी जीवन में उथल-पूथल के दौर से गुजर रहे लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव अब अपने वर्तमान विधानसभा सीट पर भी हिचकोलें खाते दिखने लगे हैं. शयद यही कारण कि उन्होंने अपने पुराने विधानसभा सीट को बदलने का फैसला कर लिया है. तेज प्रताप यादव फिलहाल महुआ विधानसभा सीट से विधायक हैं. लेकिन विधानसभा का अगला चुनाव वह हसनपुर विधानसभा से लड़ने जा रहे हैं. अब खुद उन्होंने इसकी पुष्टि कर दी है. तेज प्रताप यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर हसनपुर विधानसभा सीट को लेकर एक बैनर शेयर किया है. 

यहां उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप यादव के सीट बदलने को लेकर लंबे वक्त से अटकलें लग रही थी. इस पोस्टर को शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वह 7 सितंबर को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने वाले हैं. जहां पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं से वह तेज संवाद करेंगे. पिछले दिनों उन्होंने रिप्स पहुंचकर अपने पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी. 

उसके बाद से लगातार यह चर्चा जोरों पर थी कि तेज प्रताप को हसनपुर से चुनाव लड़ सकते हैं और अब बिल्कुल वैसा ही होता दिख रहा है. राजद के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो तेजस्वी यादव भी यह नहीं चाहते थे कि तेज प्रताप यादव महुआ से चुनाव लड़ें. महुआ में तेज प्रताप को कड़ा मुकाबला झेलना पड़ सकता था. लिहाजा उनके लिए एक सेफ सीट की तलाश थी. हालांकि जून के महीने में तेज प्रताप के बख्तियारपुर से चुनाव लड़ने की भी चर्चा थी. लेकिन आखिरकार वह हसनपुर में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं.

टॅग्स :विधान सभा चुनाव २०२०बिहार विधान सभा चुनाव २०२०आरजेडीतेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए