लाइव न्यूज़ :

Bihar Election 2025 Date: 243 सीट पर चुनावी बिगुल, बिहार में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, देखिए मतदान और मतगणना कब?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 6, 2025 16:36 IST

Bihar Election 2025 Date: राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से अक्टूबर के अंत में छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने का आग्रह किया है।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Election 2025 Date: 2020 के विधानसभा चुनाव कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि में तीन चरणों में हुए थे।Bihar Election 2025 Date: बड़ी संख्या में बाहर काम करने वाले लोग उस दौरान त्योहारों के लिए घर लौटते हैं।Bihar Election 2025 Date: बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

पटनाः निर्वाचन आयोग सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। बिहार चुनाव दो चरण में होंगे। 6 और 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग आज बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा रहा है। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। मतदान केंद्र पर इस बार 1200 मतदाता रहेंगे। 7.2 करोड़ मतदाता हैं। 14 लाख पहली बार वोट डालेंगे। 40 सीट आरक्षित हैं। 

बिहार में 14,000 मतदाता 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं, राज्य में कुल 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में नई व्यवस्था के तहत मतदाता मतदान कक्ष के ठीक बाहर अपने मोबाइल फोन जमा करा सकते हैं और मतदान करने के बाद वापस ले सकते हैं।

राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से अक्टूबर के अंत में छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने का आग्रह किया है, अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके क्योंकि बड़ी संख्या में बाहर काम करने वाले लोग उस दौरान त्योहारों के लिए घर लौटते हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि में तीन चरणों में हुए थे।

बिहार चुनाव घोषणा से कुछ घंटे पहले नीतीश ने किया पटना मेट्रो के 3.45 किलोमीटर कॉरिडोर का उद्घाटन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से कुछ घंटे पहले सोमवार को पटना मेट्रो के एक हिस्से का उद्घाटन किया। यह कॉरिडोर 3.45 किलोमीटर लंबा है और ‘प्राथमिकता कॉरिडोर’ का हिस्सा है, जिसमें तीन स्टेशन पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माइल और भूतनाथ शामिल हैं।

मुख्यमंत्री कुमार ने इस अवसर पर छह भूमिगत मेट्रो स्टेशन के साथ ही उन्हें जोड़ने वाली 9.35 किलोमीटर लंबी सुरंग का शिलान्यास भी किया। ये सभी स्टेशन कॉरिडोर-1 के अंतर्गत बनाए जाएंगे। उद्घाटन समारोह के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिंह सहित मंत्रिपरिषद के कई सदस्यों तथा वरिष्ठ अधिकारी मेट्रो में यात्रा की।

राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा सोमवार शाम चार बजे निर्वाचन आयोग द्वारा की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि मेट्रो सेवा रोजाना सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक उपलब्ध रहेगी और प्रत्येक ट्रेन 20 मिनट के अंतराल पर चलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मेट्रो प्रतिदिन 40 से 42 फेरे लगाएगी। प्रत्येक कोच में 138 सीट हैं और 945 यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकते हैं।

प्रति ट्रेन 12 सीट महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित रहेंगी। प्रत्येक कोच में मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।’’ उन्होंने बताया कि मेट्रो के कोच को विशेष रूप से मधुबनी पेंटिंग से सजाया गया है, जिससे बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत झलकती है।

अधिकारी ने कहा कि पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से जीरो माइल तक किराया 15 रुपये और भूतनाथ तक 30 रुपये रखा गया है। मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए भूमिगत स्टेशन और सुरंग का निर्माण 2,565.80 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह भूमिगत खंड मेट्रो परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो शहर के सबसे व्यस्त इलाकों से निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करेगा।

इसका निर्माण कार्य 42 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।’’ पटना मेट्रो परियोजना की कुल लागत 13,925.50 करोड़ रुपये है, जिसका वित्तपोषण जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए), केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। पटना मेट्रो में दो कॉरिडोर होंगे।

पहला रेड लाइन (16.86 किलोमीटर) और ब्लू लाइन (14.56 किलोमीटर) जिनमें कुल 24 स्टेशन होंगे। परियोजना के पहले चरण का पूर्ण संचालन वर्ष 2027 तक शुरू होने की संभावना है। पटना मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (बीएसएपी) को सौंपी गई है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहारचुनाव आयोगजेडीयूआरजेडीBJPकांग्रेसनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?