लाइव न्यूज़ :

बिहार: लश्कर आतंकी की मधुबनी स्थित संपत्ति जब्त करने की तैयारी, ईडी ने घर पर चिपकाया नोटिस

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2019 23:00 IST

प्रवर्तन निदेशालय क्षेत्रीय कार्यालय पटना से दो सदस्यीय टीम सहायक इंफोर्समेंट पदाधिकारी ललित और चंदन सिंह नोटिस लेकर बासोपट्टी पहुंचे. टीम जब मदनी के घर पहुंची तो बंद मिला. ताला लगा हुआ था. ईडी की टीम ने नोटिस चिपका दिया.

Open in App

लश्कर-ए-तैयबा आतंकी मोहम्मद उमर मदनी की बिहार के मधुबनी स्थित संपत्ति जब्त करने की तैयारी है. मदनी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटिस चिपका दिया है और जल्द ही इसे अंजाम भी दिया जाएगा. मदनी पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. लगभग 15 साल पहले उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद दिल्ली के ही तीस हजारी कोर्ट ने उसे जमानत दे दी थी. इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा है. नेपाल में छिपे होने की संभावना है. वहीं, बासोपट्टी पुलिस की मदद से ईडी की टीम ने बलकटवा गांव स्थित उमर मदनी के घर नोटिस चिपकाया है. स्पेशल जज सीबीआई, कोर्ट कम्प्लेक्स नई दिल्ली द्वारा उमर मदनी के खिलाफ वारंट निर्गत है. वारंट के बाद मदनी फरार है.

प्रवर्तन निदेशालय क्षेत्रीय कार्यालय पटना से दो सदस्यीय टीम सहायक इंफोर्समेंट पदाधिकारी ललित और चंदन सिंह नोटिस लेकर बासोपट्टी पहुंचे. टीम जब मदनी के घर पहुंची तो बंद मिला. ताला लगा हुआ था. ईडी की टीम ने नोटिस चिपका दिया. इससे पहले भी कई बार सीबीआई कोर्ट में हाजिर होने के लिए मदनी के घर नोटिस चिपकाया गया है. लेकिन वह अभी तक हाजिर नहीं हुआ.

यहां उल्लेखनीय है कि कुछ ही महीना पहले खुफिया एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को भेजे रिपोर्ट में कहा था कि पाकिस्तान के इशारे पर आतंकी गुट लश्कर-ए-तैयबा फैजाबाद और गोरखपुर में अपना बेस बना रहा है. साथ ही नेपाल और उत्तर प्रदेश से सटे तराई इलाकों में गतिवधियां बढ़ाने की बात भी कही थी.

रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर और फैजाबाद से वो अपने आतंकी संघटन में लोगों को भर्ती करने की साजिश में लगा हुआ है. इसके लिए मोहम्मद उमर मदनी को अपने नेटवर्क को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी दी है. सूत्रों के अनुसार उमर मदनी ने नेपाल के कपिलवस्तु में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है.

गृह मंत्रालय को मिली रिपोर्ट के मुताबिक उमर मदनी ने इस साल मार्च में कोलकाता भी गया था और पिछले कुछ दिनों में बिहार के दरभंगा कई बार जा चुका है. लश्कर की नजर मदरसा में पढ़ने वाले मुस्लिम युवकों पर है, जिससे वो इन युवकों को बहला फुसलाकर अपने ग्रुप से जोड़ सके.

टॅग्स :बिहारमधुबनीप्रवर्तन निदेशालयenforcement directorate
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?