लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को क्षेत्रीय दल के बगैर सत्ता संभव नहीं, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने कहा- भाजपा के साथ रहने पर आप पर कितना भी दाग लगा होगा, वॉशिंग मशीन के अंदर साफ हो जाएगा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 18, 2023 17:11 IST

बिहारः उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को बड़ी नसीहत दे दी। भाजपा के खिलाफ सभी दल एकजुट हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस की तरफ से विपक्षी एकजुटता को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ साथ कांग्रेस के नेता भी शामिल हुए।कांग्रेस का जहां सीधा मुकाबला भाजपा के साथ है।तेजस्वी ने कहा कि विपक्षी एकजुटता के लिए कांग्रेस को अब देर नहीं करनी चाहिए।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में भाकपा- माले के तीन दिवसीय राष्ट्रीय महाधिवेशन के दौरान विपक्षी पार्टियों का जुटान हुआ। इस अधिवेशन में वाम दलों के साथ साथ महागठबंधन के सभी दलों के नेता शामिल हुए। अधिवेशन के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ साथ कांग्रेस के नेता भी शामिल हुए।

मंच से अधिवेशन को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को बड़ी नसीहत दे दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ सभी दल एकजुट हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस की तरफ से विपक्षी एकजुटता को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए सभी विपक्षी दल एकजुटता को तैयार हैं, लेकिन कांग्रेस की तरफ से विपक्षी एकजुटता को लेकर ठोस पहल नहीं की जा रही है। तेजस्वी ने कांग्रेस से एकजुटता के लिए पहल करने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस का जहां सीधा मुकाबला भाजपा के साथ है।

वहां वह टक्कर ले, लेकिन जिन जगहों पर दूसरे दल भाजपा को टक्कर देने वाले हैं, वहां रीजनल पार्टियों को ड्राइविंग सीट पर आने दे। तेजस्वी ने कहा कि विपक्षी एकजुटता के लिए कांग्रेस को अब देर नहीं करनी चाहिए। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के साथ रहने पर आप पर कितना भी दाग लगा होगा, वॉशिंग मशीन के अंदर साफ कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज देश में माहौल और हालात ऐसे हैं कि भाजपा के खिलाफ बोलोगे तो छापा पड़ेंगे, चरित्र हनन होगा या जेल भेज दिया जाएगा। भाजपा के साथ रहे तो हरिश्चंद्र कहलाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा मंदिर, मस्जिद, गाय की चर्चा करती रहती। नफरत की राजनीति फैलाने वाले लोग यह जान लें कि देश किसी के बाप का नहीं, जो मुसलमानों से वोटिंग का अधिकार छीन ले।

भाजपा और आरएसएस मनुस्मृति और गोलवलकर की थ्योरी को संविधान बनाना चाहती, लेकिन देश की जनता इसे कभी पूरा नहीं होने देगी। सम्मेलन में मौजूद देश के अलग अलग राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी देश के संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए हम आप सभी का धन्यवाद करते हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवलोकसभा चुनावनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो